PM Modi On Gandhi: बापू पर टिप्पणी के लिए PM मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार लुइत कुमार बर्मन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर उनके विवादास्पद बयान के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुवाहाटी में बुधवार की रात को हातीगांव पुलिस स्टेशन में बर्मन ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उनका आरोप है कि मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
पीटीआई, गुवाहाटी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार लुइत कुमार बर्मन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर उनके विवादास्पद बयान के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुवाहाटी में बुधवार की रात को हातीगांव पुलिस स्टेशन में बर्मन ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

loksabha election banner

उनका आरोप है कि मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और इस संबंध में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अपनी शिकायत में बर्मन ने कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक बयान है और यह भारत के नागरिक को बर्दाश्त नहीं हो सकता है। नागरिक होने के नाते हम महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘पूरी दुनिया में महात्मा गांधी एक महान व्यक्ति थे। लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी थी कि पिछले 75 वर्षों में पूरी दुनिया महात्मा गांधी के बारे में जाने। मुझे यह बताते हुए दुख होता है कि उनके बारे में कोई नहीं जानता है। जब पहली बार ‘गांधी’ फिल्म बनी तब पूरी दुनिया में उनको लेकर उत्सुकता पैदा हुई।’
ये भी पढ़ें: भारत का दुनिया के सामने एक बार अंतरिक्ष में डंका, पहला 3डी रॉकेट लॉन्च कर रचा कीर्तिमान, ये है सफलता का मूल मंत्र
Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सुबह 9 बजे तक 11.31% मतदान, बंगाल में वोटिंग के बीच तालाब में फेंका ईवीएम, इलाके में तनाव
Bansgaon Lok Sabha Seat: यूपी के इस सीट पर मोदी मोह गए मन, विपक्ष ने भी किए जतन
Punjab Lok Sabha Election 2024 Voting Live: पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक चंडीगढ़ में 11.64 व पंजाब में 9.64 प्रतिशत हुआ मतदान
Himachal Lok Sabha Election Live: सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.35 फीसदी हुई वोटिंग
Odisha Phase 7 Voting LIVE : ओडिशा में आखिरी चरण में जनता दिखा रही दम, अब तक का इतना है मतदान प्रतिशत
Bihar Voting Live 7th Phase : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी, बूथ पर मतदाताओं के बीच दिखा उत्साह

source

Previous post PM Modi: कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान का दूसरा दिन, भगवा कुर्ते-गमछे में दिखे प्रधानमंत्री, देखें VIDEO – अमर उजाला
Next post पंजाब के चुनावी रण में कुल कितने उम्मीदवार? सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोटिंग; जानें मतदाताओं का गुणा-गणि – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *