अयोध्या में 72 घंटे में 18 लावारिस लाशें: कानपुर में 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, लखनऊ में वाटर फॉगिंग; यूपी में… – Dainik Bhaskar

Spread the love

यूपी में नौतपा के सातवें दिन भीषण गर्मी पड़ रही है। अयोध्या में 72 घंटे में 18 लावारिस शव दाह संस्कार के लिए लाए गए हैं। कानपुर में गर्मी ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लखनऊ में वाटर फॉगिंग कर गर्मी से राहत देने का काम किया गया। वहीं महोबा में डुगड
प्रदेश में 72 घंटे में 189 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पीछे भीषण गर्मी की वजह बताई जा रही है। लेकिन ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बिजनौर में हीटवेव से एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई। मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर आए 7 होमगार्ड समेत 13 की मौत हो गई। गोरखपुर में भी हीटवेव से 4 लोगों की जान चली गई। अयोध्या में भीषण गर्मी से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। बाराबंकी में लू लगने से दरोगा की मौत हो गई।
लखनऊ में गर्मी से राहत के लिए वाटर फॉगिंग
​​​​​​महोबा में गुरुवार को अलग-अलग जगह 15 लोगों की मौत हो गई। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि हीटवेव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सहारनपुर में पहाड़ियों के जंगल में भीषण आग लग गई। इधर, कौशांबी में गुरुवार को गर्मी से 7 लोगों की मौत हो गई। सीएएस ने कहा- लू लगने की इनकी मौत की आंशका है। पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति साफ होगी।
कानपुर में 48 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर पुलिस को 24 शव मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि इसमें ज्यादातर मौत की वजह भीषण गर्मी से जुड़ी है। बुधवार को ही कानपुर में रोडवेज बस अड्‌डे पर बैठे-बैठे एक दरोगा की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उनको कोई बीमारी नहीं थी।
वार्म नाइट अलर्ट: चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।
एडवाइजरी: आज उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। हीट इंडेक्स 58 तक पहुंच गया। इसका असर शरीर पर बेहद विपरीत पड़ता है। शरीर को ढक कर ही बाहर निकलें। डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे और बुजुर्ग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Axis My India Exit Poll: पिछले चुनाव में कैसा रहा एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल? बाद में नतीजा क्या रहा? – अमर उजाला
Next post UP Exit Poll Result 2024 Live: आज शाम 6 बजे जारी होंगे एग्जिट पोल्स के आंकड़े, कौन रहेगा आगे? – UPTak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *