UP की बड़ी खबरें: नोएडा में कार की खिड़की पर पैर रखकर युवक का स्टंट; 38 हजार का कटा चालान – Dainik Bhaskar

Spread the love

आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव को धमकी मिली है। उन्होंने कमिश्नर से लिखित शिकायत की है। कहा- उनकी जमीन पर भू-माफिया कब्जा करना चाहते हैं। धमकी दे रहे हैं कि जमीन खाली कर दो, वरना जबरन कराई जाएगी। कमिश्नर ने रि
पूनम आगरा के सैनिकपुरम में रहती हैं। उन्होंने बताया कि कुंडौल में 703 वर्ग मीटर जमीन कपिल कुमार से खरीदी थी। अब भू-माफिया इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। खुद को लेखपाल बताते हुए भूपेंद्र सिंह नाम के एक युवक ने फोन करके उनको धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर
1075 करोड़ के घोटाले में तीनों एजेंसियों को फटकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोटाले पर नाराजगी जताई, कहा- ईडी पर भरोसा नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1075 करोड़ से अधिक के शाइन सिटी कंपनी सहित 60 से अधिक कंपनियों के फ्राड मामले में दर्ज 284 एफआईआर की विवेचना कर रही तीनों जांच एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि डेढ़ साल तक कुछ भी नहीं किया गया।
निवेशकों के फंसे धन की बरामदगी क्यों नहीं की गई। अभियुक्तों पर चार्जशीट से हल नहीं निकलने वाला। मुख्य आरोपी एजेंसियों की पकड़ से दूर हैं। बैंकों के जरिए 147 खातो में लेन-देन के बावजूद उनकी जांच नहीं की गई। कोर्ट ने कहा ईडी पर उन्हें भरोसा नहीं रहा और ईडी डायरेक्टर से हलफनामा मांगा है कि विवेचना अप टू मार्क क्यों नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट
मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी युवक को मुंबई पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस आगरा पहुंची। सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला में दबिश दी। आरोपी अरविंद के पास से वह मोबाइल बरामद किया गया, जिससे मुंबई में पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में कार की खिड़की पर पैर रखकर युवक का स्टंट; 38 हजार का चालान कटा
नोएडा में कार पर स्टंट करके रील बनाने में एक युवक का पुलिस ने 38 हजार रुपए का चालान काटा है। युवक कार की खिड़की पर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा है। वह खिड़की खोलकर स्टंटबाजी करता है। ​कुछ देर बाद वह गाड़ी के ऊपर बैठ जाता है। 16 सेकेंड का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
फर्रुखाबाद में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
फर्रुखाबाद में शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद होने पर पति ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नगला स्वामी की है। पढ़ें पूरी खबर
यौन शोषण मामले में आज होगी सुनवाई:कोर्ट में मौजूद रहेंगे बृजभूषण शरण सिंह
यौन शोषण मामले को लेकर आरोप तय होने के बाद कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज दोपहर 2 बजे दोबारा दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे। जहां राऊज एवेन्यू कोर्ट महिला पहलवानों से हुए यौन शोषण के मामले में सुनवाई करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
चांदी कारोबारी की पत्नी का तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार
आगरा के न्यू आदर्श नगर के सुनील सदन अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 27 मई को चांदी कारोबारी प्रेम प्रकाश की पत्नी मंजू गुप्ता की घर में लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
स्वीडन में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग छात्र पर हमला
विदेश में पढ़ाई करने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र को देर रात जमकर पीटा गया। मारपीट करने वाले उसके चचेरे भाई ही हैं। आरोप है कि विदेश में पढ़ने की वजह से उससे खुन्नस खाए रहते हैं। शिवकुटी पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
बिजनौर में शिक्षा-मित्र की गोली मारकर हत्या: प्रधान बोले- बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
बिजनौर में शुक्रवार की देर रात घर में सो रहे शिक्षा मित्र की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षा मित्र की हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर
डेयरी कमिश्नर IAS शशि भूषण लाल सुशील को देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया
नियुक्ति विभाग ने चुनाव आयोग से परमिशन के बाद रिटायर होने वाले अधिकारियों के स्थान पर तैनाती करने के साथ ही अतिरिक्त प्रभार दिया है। शशि भूषण लाल सुशील को डेयरी कमिश्नर से देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। इस पद पर रहे योगेश्वर राम मिश्र 31 मई को रिटायर हो गए हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post MP Exit Poll Result 2024 Live: वोटिंग खत्म होते ही सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स के नतीजे, क्या अधूरा रह जाएगा BJP का मिशन … – MPTak
Next post PM Modi's Interview to Navbharat Times – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *