Uttar Pradesh Chunav Exit Poll Live: UP की 80 सीटों का सबसे सटीक एग्जिट पोल, किसने कहां मारी बाजी? – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

4 मई के नतीजों से पहले TV9 भारतवर्ष आपको PEOPLE’S INSIGHT, POLSTRAT और TV9 के सहयोग से बना सबसे विश्वसनीय EXIT POLL थोड़ी देर में दिखाएगा, जिसमें एक-एक आंकड़े की गारंटी है. TV9-Peoples Insight, Polstrat का सर्वे करीब 1 करोड़ लोगों का सैंपल साइज है. इसमें IVR के जरिये लोगों की राय ली गई और रैंडम नंबर जेनेरेटर के जरिये कॉल की गई. हमने लोकसभा की 543 सीट पर सर्वे किया और लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली हर विधानसभा सीट से सैंपल लिया गया.
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT का सबसे सटिक एग्जिट पोल थोड़ी देर में आएगा. एग्जिट पोल से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो ध्यान मग्न हैं… वो गायब हो जायेंगे… 4 तारीख को … सबसे ज्यादा सीटें सपा और इंडिया अलायन्स की होगी.’
उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान जारी है. मतदान खत्म होते ही TV9 Bharatvarsh, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के Exit Poll सामने आएंगे. इस बीच दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक चल रही है, जिसमें शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.
यूपी में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में लगभग सभी एजेंसियों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगभग 58 से 62 सीटें दी थीं, जो अंततः सटीक साबित हुईं क्योंकि एनडीए कुल 62 सीटें जीतने में सफल रही, जो कि 2014 में मिली सीटों से नौ कम थी, लेकिन केंद्र सरकार के रूप में उनकी स्थिति को सुरक्षित करने में उनकी मदद करने के लिए पर्याप्त थी. यूपीए और महागठबंधन के लिए भविष्यवाणियां भी काफी सटीक साबित हुईं क्योंकि वे दोनों क्रमशः 1 से 15 सीटें जीतने में सफल रहे.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग और एग्जिट पोले के परिणाम आने से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली में होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ से रवाना हो गए हैं.
इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 से बहुत अलग तस्वीर नजर आ रही है क्योंकि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा है. कहा जा रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी चुनौती दी है.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी के जीत हासिल करते हुए दिखाया गया था, सभी की भविष्यवाणी सही साबित हुई थी. बीजेपी ने 543 सीटों में से 303 पर जीत हासिल की थी.
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को करवाई गई थी. दूसरे चरण में अमरोहा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और मथुरा समेत आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था.
देश की सत्ता का फैसला उत्तर प्रदेश के रास्ते से गुजरता है, लेकिन यूपी की राजनीतिक दशा और दिशा पूर्वांचल से तय होती है. पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव अब पूर्वांचल में जाकर समाप्त होने जा रहा है. पूर्वांचल की 26 में से 13 सीट पर पहले ही चुनाव हो चुके हैं जबकि 13 सीटों पर 7वें चरण में आज वोट डाले जाएंग. पढ़ें पूरी खबर…
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग करवाई गई थी. इनमें पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर सीटें शामिल थीं.
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. आखिरी चरण में यूपी की वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, घोसी, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज सीटों पर वोटिंग है. जानिए इस बार यूपी में कौन से मुद्दे हावी रहे.
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लाइव अपडेट देख सकते हैं. इसके लिए आपको tv9hindi.com पर विजट करना होगा, जहां रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं. इसके अलावा, TV9 भारतवर्ष न्यूज चैनल फुल करवेज देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं. सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के आज होने वाले अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं, जो 11 जिलों में स्थित हैं.वहीं, नतीजे 4 जून को सामने आएंगे. इससे पहले आज अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद टीवी9 भारतवर्ष की ओर से यूपी के सबसे सटीक एग्जिट पोल को आपके सामने रखा जाएगा. एग्जिट पोल में यूपी की 80 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है. एग्जिट पोल से पहले टीवी9 भारतवर्ष आपको TV9 Polstrat Opinion Poll में चुनाव परिणाम के अनुमान दिखा चुका है. कुछ ही घंटों में आपके सामने होगा टीवी9 भारतवर्ष का सबसे सटीक एग्जिट पोल…
Published On – Jun 01,2024 3:48 AM

source

Previous post Mango of Lucknow:आज से सजेगी आम की थोक मंडी, इस बार और भी मीठा होगा लखनऊ का फेमस दशहरी – अमर उजाला
Next post I will not let the reservation for SC, ST, and OBC be looted: PM Modi in Dumka, Jharkhand – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *