नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद न्यूज18 इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आ गए हैं. इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी देश में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है. बीजेपी ने इस बार एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया था लेकिन न्यूज18 इडिया के एग्जिट पोल में पार्टी इस आंकड़े से 30 सीटें पीछे नजर आ रही है. हालांकि एक बार साफ है कि पीएम मोदी देश में प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रहे है. कुल 543 सीटों में से बीजेपी को 355 से 370 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. इंडिया गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है.
साउथ में बीजेपी को काफी फायदा हुआ है. अरविंद केजरीवाल फैक्टर के बावजूद बीजेपी न्यूज18 इंडिया के एग्जिट पोल में दिल्ली में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी को दिल्ली और पंजाब दोनों जगह नुकसान हो रहा है. EVM में नेताओं की किस्मत बंद हो गई है लेकिन मतदान खत्म होने से पहले दावों का दौर शुरू हो गया है. अब चार जून को वोटों की गिनती होनी है. इंडिया गठंबधन ने 295 सीट जीतने का दावा किया. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी BJP को 370 सीटें मिलने का दावा किया है. दोनों पक्षों को देखें तो यह लड़ाई 295 vs 370 की हो गई है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में बताया जाएगा कि चुनावी दंगल में इस बार कौन बाजी मारेगा. सत्ता के फाइनल में जनता का मूड क्या है? देखना होगा कि अबकी बार 400 पार के नारे पर जनता अपनी मुहर लगाएगी या फिर इंडिया गठबंधन सबको चौंकायगा. चंद मिनटों बाद आखिरी फे़ज का मतदान खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही करीब डेढ़ महीने चला चुनावी दंगल भी खत्म हो जाएगा.
पीएम नरेंद्र मोदी बीते 10 साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज हैं. वो लगातार तीसरी पारी के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं. बीते 10 साल में देश में हुए विकास का नारा देते हुए पीएम मोदी की तरफ से लोगों को अगले पांच सालों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखाया गया है. वहीं, काग्रेस पार्टी इस बार इंडिया गठबंधन के बैनर तले अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. विपक्षी दलों का दावा है कि वो इस बार मिलकर बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ बाहर फेंकेंगे. हालांकि पीएम कौन होगा इस सवाल पर सभी दलों ने चुप्पी साधी हुई है.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Exit poll, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections
जाह्नवी कपूर ने पंजाबी कुड़ी बन ढाया कहर, पोस्ट देख दिल हार बैठे फैंस, बोले- 'बला की खूबसूरत…'
फ्रेंड से उधार लेकर कराया फोटोशूट, नाम बदलकर किया डेब्यू, फीस ना मिलने पर प्रोड्यूसर का उठा लाया रिकॉर्डर और जूसर
2 महीने मिलने वाला ये फल… सालों पुरानी बीमारी दूर करने में कारगर, कमजोर नजर वालों के लिए वरदान!
डेब्यू फिल्म से मिले 25 हजार, दूसरी फिल्म ने पलट दी कायनात, 10 लाख हो गई फीस, रातों-रात स्टार बना नया-नवेला एक्टर
तपती सड़क…झुलसाती गर्मी में 665km की दंडवत यात्रा कर उज्जैन पहुंचे पति-पत्नी; आस्था देखकर हाथ जोड़ने लगे लोग
नौतपा के बीच चिलचिलाती गर्मी में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी…तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब अंधविश्वास, यकीन नहीं होगा, आज भी लोग मानते हैं कि ये करते हैं काम!
'उतार के फेंक दो ये वर्दी…' 1990 की वो फिल्म, जिसके हर डायलॉग पर बजी सीटी, 34 साल बाद 2 OTT पर काट रही हंगामा
काम का नहीं था मन, डायरेक्टर ने भेजा लद्दाख, सिंगर को दलाई लामा से मिली शांति, बना दिए अवॉर्ड विनिंग गाने
