गाजीपुर लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 52.98 % मतदान: अफजाल ने कहा- एकतरफा वोट डाले जा रहे हैं, डॉ. महेंद्र नाथ बोल… – Dainik Bhaskar

Spread the love

गाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो गई है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 55.22 % वोटिंग हुई। इस सीट पर पिछली बार से कम वोटिंग हुई। 2019 में गाजीपुर सीट पर 60.7 % मतदान हुआ था।
सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने अपना वोट डाल दिया है। अफजाल अंसारी के भाई व पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने गाजीपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गर्मी से दरोगा समेत तीन पुलिस बेहोश ​​हो गए। पुलिसकर्मियों ने तीनों को PHC में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने सैदपुर के अपने पैतृक गांव पखनपुर प्राथमिक विद्यालय पर अपना वोट डाला। इस दौरान डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि 400 पार शत प्रतिशत पूरा होगा। तीसरी बार देश की जनता मोदी जी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।
अखिलेश अपनी और अपने धर्मपत्नी की सीट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। देश की जनता ने मोदी जी से खुद को डायरेक्ट जोड़ लिया है। उसका परिणाम 4 तारीख को पूरे भारत को मिलने वाला है। फिर से एक बार साफ सुथरी गरीबों के भलाई वाली विकास परक, देश की उन्नति और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने वाली सरकार 4 जून के बाद गठित होने जा रही है। पिछली बार अंतिम चरण के मतदान में 13 सीटों में से भाजपा ने 12 सीट जीती थी। इस बार हम लोग 13 की 13 सभी सीटें जितेंगे।
अफजाल ने चुनाव आयोग से की शिकायत
अफजाल ने कहा कि मेरे गृहक्षेत्र 72 बलिया लोकसभा की विधानसभा 378 मुहम्मदाबाद के अंतर्गत बूथ संख्या 201 कम्पोजिट स्कूल मूर्तज़ीपुर पर दबंगों द्वारा मतदाताओं को डरा धमकाकर भगा दिया गया है। एकतरफ़ा वोट डाले जा रहे हैं। कृपया चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और इस बूथ पर पुनः मतदान सुनिश्चित करें।
गाजीपुर के जमानिया विधानसभा केशरूआ प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर 2 बजे तक तीन मत पड़ा। बूथ संख्या-220 पर 480 मतदाता है। इस ग्राम सभा के सभी ग्रामीण विकास, शिक्षा को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हमारा बहिष्कार जारी रहेगा।
एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी हुए बेहो​​​श
मतदान को सम्पन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस, पीएसी, स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र के मतसा मतदान केन्द्र पर तैनात बस्ती कोतवाली से आए एसआई अनिल कुमार यादव ,पीएसी 35 बटालियन लखनऊ से आए आरक्षी सर्वेश कुमार व फालोवर अनुज कुमार अचानक गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पडे। जिसके कारण अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों को तहसील स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।
कृष्णानंद राय की पत्नी ने डाला वोट
कृष्णानंद राय की पत्नी पूर्व विधायक अलका राय और उनके पुत्र पियूष राय ने बलिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक गांव गोड़उर में मतदान किया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मोहनपुरवा में मतदान किया है।
दिनेश लाल निरहुआ ने डाला वोट
मां के साथ अपने गांव के बूथ पर मतदान करने पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदान किया। बड़े भाई व सपा नेता विजय लाल के पैर छूए। मतदान के बाद बोले – मोदी जी ने भारत को शक्तिशाली बनाया। कोई लोग अपना वोट खराब न करें। विकसित भारत के लिए वोट करें। हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है…सब जानते हैं कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो मतदान करके ही हम बना सकते हैं…”
वहीं सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी व पत्नी रीना पासी ने तरवनिया बूथ पर वोट डाला है। वहीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने मतदान किया है। सपा विधायक वीरेंद्र यादव ने पत्नी के साथ मतदान किया है।
कासिमाबाद क्षेत्र के गगौली बूथ संख्या 222 पर 7 :15 से 8:20 बजे तक के लिए ईवीएम मशीन खराब हुआ तो दूसरा लगा वह भी खराब होने पर तीसरा लगाया गया। जूनियर हाई स्कूल गंगौली उसके बाद एसडीएम ने बताया कि पुनः शुरू हो गया है।
यहां 29 लाख 27 हजार 678 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इनमें 15,44,879 पुरुष और 13,82,714 महिला मतदाता हैं। 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गाजीपुर सीट से मौजूदा सांसद एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और भाजपा के पारस नाथ राय में लड़ाई मानी जा रही है। बसपा उम्मीदवार उमेश कुमार सिंह बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
25 जोन और 253 सेक्टर बनाए गए
गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा क्षेत्रों जबकि बलिया लोकसभा क्षेत्र के तहत दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतदान के लिए जिले में कुल 1622 पोलिंग स्टेशन और 2936 पोलिंग बूथ बनाये गये है। जिसमें से गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1108 पोलिंग स्टेशन और 2035 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। पूरे जिले में 25 जोन और 253 सेक्टर बनाए गये है।
पोलिंग बूथों पर वोटरों के लिए रैंप, ठंडे पानी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई है। जिले में 887 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल और 101 पोलिंग बूथों को वल्नरेबुल की श्रेणी में रखा गया है। मतदान को लेकर पैरामिलेट्री फोर्स, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड्स के लगभग 16 हजार जवान तैनात किये गए हैं। मतदान को लेकर निगरानी और चौकसी के खास इंतजाम किये गये है।
10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
गाजीपुर लोकसभा से ताल ठोक रहे 10 प्रत्याशियों में सपा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी, बसपा के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह, भाजपा के प्रत्याशी पारस नाथ राय, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय, युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य श्रीवास्तव, भारतीय लोकवाणी पार्टी के प्रत्याशी धनंजय कुमार तिवारी, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी रामप्रवेश, निर्दलीय प्रत्याशी नुसरत अंसारी, निर्दलीय प्रत्याशी सत्यदेव यादव एवं ज्ञानचन्द्र बिन्द हैं।
गाजीपुर संसदीय सीट पर सपा, भाजपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीते साल 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा के मनोज सिन्हा को शिकस्त देते हुए इस सीट पर कब्जा जमाया था। इस बार अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
गाजीपुर में क्या मुख्तार की मौत के बाद इंडी के लिए सियासी लड़ाई आसान हो गई है?
पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं- मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अंसारी परिवार पहला चुनाव लड़ रहा है। सपा ने अफजाल को बसपा से बिना इस्तीफा दिए प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और सपा के बीच टक्कर नजर आ रही है। पूरे समीकरण इन दोनों के आस-पास ही घूम रहे हैं। बसपा यहां सिर्फ लड़ाई में बने रहने के लिए चुनाव लड़ रही है।
सांसद अफजाल अंसारी 2019 में बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। उनके लिए वोट बैंक सहेजना आसान होगा। जबकि पारस नाथ राय नए प्रत्याशी हैं। इनके सामने सबसे बड़ी चुनौती 2019 में मनोज सिन्हा को मिले 4.46 लाख वोटों को पाना है। यही वोट उन्हें फाइट में ला सकते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE: 7वें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% वोटिंग, झारखंड में सबसे ज्यादा तो बिह… – News18 हिंदी
Next post UP Politics: पीएम मोदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया बड़ा बयान, मुस्लिमों से की अपील – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *