कन्याकुमारी में PM Modi का आज अंतिम दिन, पूजा के साथ ध्यान में रहेंगे लीन, 45 घंटों के लिए गए हैं विवेकानंद रॉक मेमोरियल – Jansatta

Spread the love

भारत के दक्षिण छोर पर स्थित कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक में प्रधानमंत्री मोदी का आज आखिरी दिन है। 30 मई को चुनावी भागदौड़ से मुक्त होने के बाद पीएम मोदी 45 घंटों के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे हैं। जहां वो पूजा के करने के बाद ध्यान में लगे हैं। मोदी की यात्रा को लेकर कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज यानी 1 जून को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पीएम मोदी ध्यान के बाद तमिल कवि श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार की सुबह सूर्य उपासना की और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचने से पहले कन्याकुमारी स्थित मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां भगवती की पूजा अर्चना के बाद पीएम विवेकानंद रॉक में ध्यान लगाए हुए हैं। पीएम मोदी जिस स्थान पर ध्यान कर रहे हैं। यह स्थान स्वामी विवेकानंद की तपोस्थलि है। यानी इसी जगह पर विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे।
इस रॉक का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव माना जाता है। वहीं धार्मिक विवेकानंद रॉक के धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो यही वो स्थान है जहां पर भगवान शिव के लिए माता पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर प्रतिक्षा की थी।
पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के माध्यम से देश की एकता का भी संदेश देना चाहते हैं। कन्याकुमारी का विवेकानंद रॉक मेमोरियल को दक्षिणी छोर का अंतिम स्थान माना जाता है। यह बंगाल की खाड़ी-अरब सागर और हिंद महासागर के केंद्र बिंदु है।
मोदी गुरुवार शाम को चुनाव की भाग दौड़ से मुक्त होकर कन्याकुमारी पहुंचे थे। आज उनकी यात्रा का अंतिम दिन है। कन्याकुमारी पहुंचने से पहले पीएम मोदी 75 दिनों के दौरान 206 चुनावी रैलियां, रोड शो किया है। इसके साथ ही मोदी ने 80 से ज्यादा मीडिया इंटरव्यू भी दिया है।
इससे पहले भी पीएम मोदी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद भी ध्यान और साधना के लिए गए थे। उस दौरान पीएम मोदी उत्तराखंड के केदारनाथ के दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने रूद्र गुफा में ध्यान लगाया था।
इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो का विमान चेन्‍नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था और इसी दौरान क्रू मेंबर को एक चिट्ठी मिली जिसमें फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही बम की धमकी मिली, उसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला है।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में 57 सीटों पर वोटिंग, 10 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान, – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: क्या दलों का खेल बिगाड़ेंगी ये 30 सीटें? 2019 में 10 हजार से कम मतों से हुआ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *