click this icon for latest updates
Published: June 1, 2024 7:26 PM IST
By Akarsh Shukla
Rajasthan Lok Sabha Chunav Exit Poll Results 2024 : लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही चुनाव नतीजों की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए. राजस्थान (Rajasthan) के विधानसभा में वापसी करने के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को अपनी जीत की उम्मीद दिखाई दे रही है. हालांकि ‘इंडिया’ गठबंधन भी अपनी जीत की आस लगाए बैठा है. राजस्थान (Exit Polls 2024) की 25 लोकसभा सीटों पर 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुए थे. अब इन सभी सीटों पर एग्जिट पोल के अलग-अलग रुझान आने शुरू हो गए हैं. इस लोकसभा चुनाव सभी की नजरें राजस्थान की चुरू, जोधपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, कोटा, सीकर, जालौर, नागौर जैसी चर्चित सीटों पर होगी. जोधपुर लोकसभा सीट से पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के वैभव गहलोत को हराया था.
इंडिया टीवी- CNX ने राजस्थान में बीजेपी को 21 से 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. जबकि इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है.
2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर क्लीन स्वीप किया था. इतना ही नहीं बीजेपी उम्मीदवारों ने विपक्ष के नेताओं को बड़े अंतर से हराया था. अलवर सीट पर भाजपा के बालकनाथ ने कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को हराया. बांसवाड़ा सीट से भाजपा के कनकमल कटारा ने कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को हराया था. बाड़मेर जैसलमेर सीट पर भाजपा के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को हराया. जबकि भरतपुर सीट से भाजपा की रंजीता कोली ने भरतपुर सीट : भाजपा की रंजीता कोली ने कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को भारी मतों से हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Rajasthan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Rajasthan Exit Poll Result 2024 : राजस्थान में BJP दोहराएगी इतिहास या 'इंडी' गठबंधन करेगा उलटफेर? जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल
राजस्थान Pre D.El.Ed की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, 4 जून तक करें अप्लाई, आ चुके हैं 5.65 लाख आवेदन
RBSE Board 5th-8th Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Rajasthan: सफाई करते हुए सेप्टिक टैंक में फिसले श्रमिक को बचाने के लिए अंदर दो और उतरे, तीनों की मौत
RBSE Board result 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज 3 बजे, जानें चेक करने के तरीके
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
