Haryana Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024: सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़े, एक बार फिर से बनती दिख रही एनडीए सरकार! – Jansatta

Spread the love

Haryana Lok Sabha Election/Chunav Exit Poll Result 2024 (हरियाणा लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल परिणाम 2024): देश में सातवें फेज की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। लोकसभा इलेक्शन (Lok Sabha Election) के दौरान हरियाणा सुर्खियों में छाया रहा। किसान आंदोलन के बाद से ही यहां की राजनीति चर्चा में रही। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई यानी छठे चरण में मतदान हुए थे। आज 1 जून है और सातवें चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद अब लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Lok Sabha Chunav Exit Poll Result) सामने आ चुके हैं।
Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Seat Wise LIVE: Check Here
एग्जिट पोल में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पता चलेगा कि किस सीट से किसके जीतने की संभावना अधिक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव हार गए थे।
UP Exit Poll Result | Rajasthan Exit Poll Result
Haryana Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Today LIVE: एग्जिट पोल से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहिए जनसत्ता.कॉम के साथ
Haryana Chunav Exit Poll 2024 LIVE: टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
Haryana Chunav Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माई इंडिया में हरियाणा में भी भाजपा को नुकसान का अनुमान है। यह यूपी का पड़ोसी राज्य है। यहां भाजपा को 6 से 8 और कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। पिछले आम चुनाव में बीजेपी को 10 की 10 सीटें मिली थी।
Haryana Chunav Exit Poll 2024 LIVE: इंडिया टीवी के अनुमान के अनुसार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 6 से 8 सीटें जीत रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 2 से 4 सीटें आ रही हैं।
Haryana Chunav Exit Poll 2024 LIVE: एबीपी सी वोटर ने जारी किए गए अपने एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस को 149 से 179 सीटें दी हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को करीब 94 से 115 सीटें दी हैं। वहीं, अन्य को 1-7 सीटें दिखाई हैं।
Haryana Chunav Exit Poll 2024 LIVE: टुडे चाणक्य में एनडीए को नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को एग्जिट पोल में 6 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं पर इंडिया अलायंस को 4 सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रही हैं।
रिपब्लिक न्यूज के मैटराइज एग्जिट पोल (Matrize Exit Poll) के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को सात से नौ सीटें मिल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन को एक से तीन सीटें मिलती हुईं नजर आ रही है।
जन की बात के एग्जि पोल में एनडीए को 377 सीटें दी हैं। वहीं, इंडिया अलायंस को 151 सीटें मिली हैं। वहीं, अन्य को केवल 15 सीटें ही मिली हैं।
मैटराइज ने एनडीए को 353 से 368 सीटें दे रही है। वहीं, एनडीए को 118-133 सीटें मिल रहीं हैं। अन्य को 43-48 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। रिपब्लिक के दिए गए एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक एक बार फिर से एनडीए सरकार बन रही है। एनडीए को 359 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, इंडिया अलायंस को 154 सीटें दिखी हैं और अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं।
लोकसभा इलेक्शन के दौरान हरियाणा में आखिरी औसत वोटिंग 64.8 प्रतिशत रहा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सिरसा लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 69.77 फीसदी वोटिंग हुई। यहां 1,351,932 वोटर ने वोट डाला। इनमें 7,29,125 पुरुष और 6,22,786 महिलाएं तथा 21 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम इस बार 295 सीटें जीतने जा रहे हैं।
करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर कब्जा जमा पाएंगे या नहीं, इसका अनुमान आज शाम को एग्जिट पोल में सामने आ जाएगा। यह सीट पिछली बार बीजेपी के कब्जे में गई थी।
हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र से राज्य इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिंदल और इंडियन नेशनल लोकदल (INDL) के अभय सिंह चौटाला से है।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, हरियाणा में 25 मई को हुई वोटिंग में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र में 62.03% वोटिंग हुई। वह 2019 में हुए 67.33% मतदान से कम है। 25 मई को गुड़गांव सीट के लिए जिला प्रशासन द्वारा शेयर किए गए आखिरी आंकड़ों के मुताबिक, वोटिंग 60.7 फीसदी रही।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव हार गए थे।
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई यानी छठे चरण में मतदान हुए थे। शाम को इन सभी सीटों के एग्जिट पोल जारी होंगे। हरियाणा चुनाव काफी चर्चा में रहा।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान हरियाणा सुर्खियों में छाया रहा। किसान आंदोलन के बाद से ही यहां की राजनीति चर्चा में रही। एग्जिट पोल में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पता चलेगा कि किस सीट से किसके जीतने की संभावना अधिक है।

source

Previous post 400 पार नहीं लेकिन तीसरी बार मोदी सरकार : उत्तर में थोड़ा कम, दक्षिण में BJP 'बमबम', देखें सभी EXIT POLL – NDTV India
Next post 8 राज्यों की 57 सीटों पर 60.37% वोटिंग: बलिया में वोट देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, बंगाल में VVPAT तालाब में… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *