Lok Sabha Exit Poll 2024: दक्षिण भारत में किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें? महा एग्जिट पोल में सामने आए ये आ – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: June 1, 2024 9:53 PM IST
By Gargi Santosh
Lok Sabha 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव-2024 के आखिरी चरण का मतदान आज पूरा हो गया है और अब सभी सात चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब बस इंतजार है तो चार जून का जब लोकसभा चुनवा के नतीजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट आने से पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है. ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत मिलती दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस को फिर से हार का सामना करना पड़ा है. आइए इस खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि एग्जिट पोल में दक्षिण भारत में किस पार्टी को कितने सीटें मिल रही हैं.

तमाम एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए गठबंधन दक्षिण राज्यों में बड़ी जीत हासिल करते दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के नतीजों में बताया जा रहा है कि केरल में पहली बार भाजपा का खाता खुल सकता है. एग्जिट पोल की माने तो एनडीए को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है, और ये सभी सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं. अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो भाजपा पहली बार केरल में इतिहास बनाएगी.
वहीं यहां से इंडी अलायंस को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक, 12-15 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं. पिछली बार पार्टी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 15 सीटों पर जीत हासिल की थी.


वहीं बात करें कर्नाटक की तो यहां भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है. ज्यादातर एग्जिट पोल में 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 23 से 26 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के खाते में 3-7 सीटें आने का अनुमान है. बता दें पिछली बार के चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट हासिल की थी. वहीं बीजेपी के खाते में 28 में से 25 सीटें आई थीं.
इसके अलावा तेलंगाना के एग्जिट पोल में भाजपा को 7 से 10 सीटें मिल सकती हैं. अगर इंडिया अलायंस की बात करें, तो उसे 5-8 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि तेलंगाना में अभी कांग्रेस की सरकार है और पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को 3 सीटें मिली थीं.
ओडिशा में नवीन पटनायक को झटका लगता दिखाई दे रहा है. तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी को 16 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को एक और बीजेडी को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि फाइनल रिजल्ट 4 जून को आएगा और स्थिति साफ हो जाएगी.

अब बात करें आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल की तो यहां भी एनडीए को फायदा होता दिख रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को आंध्र प्रदेश में 19-22 सीट जीत सकती है. कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. पिछले चुनावों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों का ही खाता नहीं खुला था.
वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए गठबंधन को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है…जबकि इंडिया अलायंस को 36-39 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा दो सीटें अन्य पार्टियों के खाते में भी जा सकती हैं. 4 जून का अगर एग्जिट पोल सही साबित हुआ, तो इस बार केरल के बाद तमिलनाडु में भी भाजपा का खाता खुलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Exit Poll 2024: दक्षिण भारत में किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें? महा एग्जिट पोल में सामने आए ये आंकड़े
Exit Poll में फिर BJP सरकार! क्या NDA के 400 पार का सपना हो रहा साकार? जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें
Uttar Pradesh Exit Poll Result 2024: क्या UP में बरकरार है BJP की बादशाहत या इंडिया ब्लॉक दे रहा है मात, पढ़ें एग्जिट पोल
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में भी आई गिरावट
Maharashtra Exit Polls Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में NDA और इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर, पढ़ें एग्जिट पोल के नतीजे
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post खरगे के '100 पार' वाले दावे में कितना दम? BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की कांग्रेस की सीटों की भविष्यवाणी – NDTV India
Next post UP Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024: यूपी में फिर पंचर हो गई साइकिल? एग्जिट पोल में जताया जा रहा ये अनुमान – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *