UP Weather: भीषण गर्मी और लू से यूपी में 24 और मौतें; मानसून को लेकर IMD का आया अपडेट, इस बार सामान्.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
UP Weather Update News In Hindi Today प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट। वर्तमान में परेशानी का कारण बनी लू को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्रदेशभर में इसका असर खत्म होने लगेगा। हालांकि पांच जून से मौसम फिर बदलेगा और तेज धूप की वजह से उमस परेशान करेगी।
जागरण टीम, लखनऊ। भीषण गर्मी और लू की मार से प्रदेश में मौतों का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को जहां 30 मतदान कर्मियों समेत 115 की मौत हो गई थी, वहीं शनिवार को 24 मौतों के और मामले सामने आए हैं। इस बीच मौसम विभाग का दावा है कि जानलेवा हो चुकी गर्मी और लू का सामना कर रहे प्रदेश में अगले कुछ दिन राहत के हो सकते हैं।

रविवार से अगले तीन दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
पिछले पांच-छह दिनों से अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस पर तप रहे कई जिलों में शनिवार को दिन का पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। अकेला झांसी ही ऐसा है, जहां अधिकतम तापमान 46 के पार बना रहा। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 11 मौतें प्रतापगढ़ में हुईं। चित्रकूट में उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बांदा में लू लगने से वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जालौन में भी दो लोगों की मौत हो गई। बरेली में बीज निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अचानक बेचैन हो गया और नाक से खून बहने लगा। कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। डाक्टर हीट स्ट्रोक की आशंका जता रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः UP Exit Poll Result 2024: यूपी की 80 सीटों पर भाजपा का कैसा प्रदर्शन? एबीपी के एग्जिट पोल के नतीजे में जानिए सपा-कांग्रेस का हाल
पीलीभीत में खेत की सिंचाई कर रहे किसान और बकरी चरा रही किशोरी गश खाकर गिर गई। कुछ ही देर में दोनों की मृत्यु हो गई। कौशांबी में दो लोगों की सांसें थम गईं। मीरजापुर में भी तीन लोगों की हाल बिगड़ने से जान चली गई।
ये भी पढ़ेंः Police Encounter: मथुरा पुलिस ने मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश, लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला की लूटी थी आबरू

समय से प्रदेश में आएगा मानसून, इस बार सामान्य से अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अरब सागर से आई नम हवाओं और बादलों को राजस्थान के रेगिस्तान की गर्म हवा ने रोक दिया था, जिससे दिन का तापमान बढ़ गया था। अब पूरब, पश्चिम और दक्षिण समेत सभी ओर से नम हवा आ रही है। अलग-अलग हवा के झोंके एक साथ आसमान में टकराएंगे। इससे आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।

पांच जून तक राहत के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आंधी-तूफान का मानसून की गति पर कोई विशेष असर नहीं होगा। मानसून अपनी सामान्य गति से बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश में 20 से 22 जून तक प्रवेश करेगा। राजधानी में 23-24 जून तक झमाझम बरसात शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी।  
पीएम मोदी के छह 'M' ने चुनाव में बटोरीं खूब सुर्खियां, तिलमिलाए तेजस्‍वी, राहुल और लालू
Arunachal Pradesh Chunav 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर कब्जा
UP के इस लोकसभा क्षेत्र में 'हाथी' की चाल पड़ी स्लो, पूरी तरह मैदान से बाहर नजर आई बसपा; Exit Poll के बाद लोगों में चर्चा
Sikkim Election 2024: सिक्किम में एसकेएम की आंधी, 32 में से 31 विधानसभा सीटें जीतीं; दोनों सीटों से हारे पूर्व सीएम
बलिया में कम मतदान से उलझा सियासी समीकरण, सपा के गढ़ में पड़े जबरदस्त वोट; किसकी होगी जीत?
Sikkim Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result Live: अरुणाचल में भाजपा 60 में से 46 सीटों पर जीती, सिक्किम में SKM को मिला प्रचंड बहुमत

source

Previous post BJP जीती, हारी या… लोकसभा चुनाव नतीजों के '3 सीन' पर जानें क्या सोचते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स – NDTV India
Next post PM मोदी ने 45 घंटे ध्यान साधना की: विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 3 दिन रहे; बाहर आकर संदेश दिया- जीवन का हर पल… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *