लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं (Exit Poll Lok Sabha Election 2024). ज्यादातर पोल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की वापसी का अनुमान लगा रहे हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में NDA को 350 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि विपक्ष के INDIA ब्लॉक 125 से 150 के बीच सीटें दी गई हैं.
अलग-अलग राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं, जानिए.
एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, NDA गठबंधन को यूपी में 64 से 67 सीटें और INDIA गठबंधन को 8 से 12 सीटें मिल सकती हैं. INDIA ब्लॉक में कांग्रेस को 1 से 3 और समाजवादी पार्टी को 7 से 9 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. वोट शेयर की बात करें तो NDA को 49 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को 39 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में INDIA गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि NDA गठबंधन के 2 से 4 सीटों पर जीत की संभावना जताई जा रही है. अगर वोट शेयर की बात करें तो INDIA गठबंधन को 46 प्रतिशत और NDA को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है.
पोल के अनुसार, कर्नाटक में NDA को 55%और INDIA ब्लॉक को 41% वोट का अनुमान है. NDA को राज्य में 23 से 25 सीटें जबकि INDIA ब्लॉक को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं. कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं.
पोल की मानें तो केरल में NDA को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं. वोट प्रतिशत की बात करें तो INDIA ब्लाक को 41% वोट का अनुमान है. जबकि NDA को 27% वोट मिल सकता है.
ये भी पढ़ें – Delhi Exit Poll 2024: क्या इस बार क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी BJP? मनोज तिवारी का क्या होगा?
बिहार में NDA को 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं, जिनमें भाजपा को 13 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है. JDU को 9 से 11 सीटें और LJP(R) को 4 से 6 सीटें आने की उम्मीद जताई गई है. जबकि INDIA ब्लॉक को 7 से 10 सीटें मिल सकती हैं. इसमें RJD को 6 से 7 और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर की बात करें तो राज्य में NDA को 48 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को 42 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.
झारखंड में NDA को 8 से 10 सीटें मिल सकती है. वहीं INDIA गठबंधन के लिए 4 से 6 सीटों का अनुमान लगाया गया है. वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA को 50 प्रतिशत जबकि INDIA गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है. झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं.
ये भी पढ़ें- Poll of Polls: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कौन सी पार्टी कितनी सीटें पाएगी, जानें
एक्सिस माय टुडे के सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में NDA को एकतरफा जीत मिल सकती है. सर्वे के अनुसार NDA को 10 से 11 सीट जबकि INDIA ब्लॉक को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है. वोट प्रतिशत की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में NDA को 57 प्रतिशत वोट मिल सकता है.
एक्सिस माय इंडिया के सर्वे की मानें तो राज्य में NDA को 28 से 29 सीटों पर जीत मिल रही है. वहीं INDIA गठबंधन को 0 से 1 सीट पर जीत मिल सकती है. वोटिंग पर्सेंटेज की बात करें तो यहां INDIA ब्लॉक को 33 फीसदी वोट और NDA को 61 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है.
राजस्थान में NDA को 16 से 19 सीटें जबकि INDIA गठबंधन को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है. वोट शेयर की बात करें तो राज्य में NDA को 51 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.
एक्सिस माय टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में NDA को 25-26 सीटें मिल सकती हैं. जबकि INDIA ब्लॉक को 0-1 सीट का अनुमान है. वोट प्रतिशत की बात की जाए तो INDIA ब्लॉक को 33 फीसदी वोट मिल सकता है जबकि NDA को 63 फीसदी वोट मिल सकता है.
पोल के अनुसार, गोवा में NDA को 2 में से 1 सीट मिल सकती है. जबकि INDIA गठबंधन को भी 1 सीट मिल सकती है. यानी कि मामला बराबरी का है.
ये भी पढ़ें- Kerala Exit Poll Result 2024: केरल में कांग्रेस गठबंधन को बंपर बढ़त, BJP को भी हो सकता है फायदा
पोल के अनुसार, दिल्ली में INDIA गठबंधन का खाता खुल सकता है. एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में NDA को 6-7 सीटें मिल सकती हैं. जबकि INDIA गठबंधन को 0-1 सीट का अनुमान है. वोट प्रतिशत को देखा जाए तो NDA को 54 प्रतिशत जबकि INDIA गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिल सकता है. यानी कि NDA को 3 प्रतिशत वोट का नुकसान हो सकता है जबकि INDIA गठबंधन को 3 प्रतिशत वोट का फायदा हो सकता है.
एक्सिस माय टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में NDA को 6 से 8 सीटें और INDIA गठबंधन को 2-4 सीटें मिल सकती हैं. वोटिंग पर्सेंटेज की बात करें तो NDA को 48 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
पंजाब के लिए एग्जिट पोल का डेटा आ गया है. एक्सिस माय इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में INDIA गठबंधन के लिए 7 से 9 और NDA गठबंधन के लिए 2 से 4 सीटों का अनुमान लगाया है. वोटिंग पर्सेंटेज के मामले में भी INDIA गठबंधन आगे है. INDIA ब्लॉक को 31 फीसदी तो वहीं NDA गठबंधन को 26 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
NDA उत्तराखंड की सभी 5 सीटें जीत सकती है. NDA को 60 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि INDIA गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिल सकता है.
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में BJP को सभी चार सीटें मिल सकती हैं. राज्य में INDIA ब्लॉक को 34 फीसदी वोट और NDA को 64 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है.
असम में INDIA गठबंधन को 2 से 4 सीटें और NDA गठबंधन को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर की बात करें तो NDA का वोट शेयर 42 प्रतिशत और कांग्रेस का वोट शेयर 35 प्रतिशत है.
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर की दो में से एक सीट कांग्रेस को जबकि एक सीट अन्य को जा सकती है. जबकि यहां NDA का खाता नहीं खुलने का अनुमान है.
तेलंगाना में NDA को 11-12 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैें.
आंध्र प्रदेश में NDA को भारी बढ़त का अनुमान है. एग्जिट पोल के अनुसार NDA 21-23 सीटें जीत सकती है. वहीं INDIA ब्लॉक का खाता भी नहीं खुलेगा. YSR कांग्रेस को भी नुकसान के आसार हैं. YSR कांग्रेस 2-4 सीट पर रह सकती है.
अब बात पोल ऑफ पोल्स की. तमाम पोल्स का ऐवरजे निकालें तो NDA को 350 से 377 सीटें मिलना का अनुमान है. INDIA गठबंधन को 134 से 156 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 27 से 34 के बीच सीटें आने का अनुमान है.
वीडियो: विधानसभा चुनावों में किस पार्टी का पलड़ा भारी, राजदीप, राहुल श्रीवास्तव ने बता दिया
Advertisement
Advertisement
Advertisement
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
Advertisement
