Lok Sabha Exit Poll Result 2024: 18वीं लोकसभा के गठन के लिए भारत के निर्वाचन आयोग ने सात चरण में वोटिंग करवाई और 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे। इससे पहले शनिवार, 1 जून को अंतिम दौर का मतदान पूरा होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए। विभिन्न मीडिया संस्थानों ने अलग-अलग सर्वेक्षण संस्थानों से टाइ अप किया। इंडिया टुडे – एक्सिस माइ इंडिया, टुडे चाणक्य, इंडिया टीवा – सीएनएक्स, टाइम्स नाउ – ईटीजी, एबीपी – सी वोटर, न्यूज 18 जैसे संस्थान अपने-अपने अनुमान बताए। बीजेपी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल की आस में है तो विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का दावा है कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से आहत मतदाताओं ने सरकार बदलने के लिए वोट किया है। बहरहाल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने हरेक एग्जिट पोल्स के बड़े अपडेट्स आप तक पहुंचाया। हम आपको न केवल आंकड़े दिए बल्कि उन आंकड़ों के संकेतों और संदेशों का विश्लेषण भी आप तक पहुंचाए।
