UP Exit Poll LIVE Streaming: न्यूज18 के पोल में यूपी में कांग्रेस को 3 से 6 सीटें, 10 फीसदी वोट – News18 हिंदी

Spread the love

UP Exit Polls Result 2024: एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. लेकिन, इस राज्य में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. उसे 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है.
UP Exit Poll 2024: राजनीतिक रूप से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने साथ एग्जिट पोल जारी हो गया है. आप भी न्यूज18 इंडिया के एग्जिट पोल यहां देख सकते हैं. न्यूज18 ने सर्वे एजेंसी न्यूज18 पोल हब के साथ मिलकर मतदान बाद का यह सर्वे किया है. इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी को राज्य में तीन से छह सीटें मिलती दिख रही हैं. यूपी में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी. इसकी शुरुआत पश्चिमी इलाकों से हुई थी. 2019 के चुनावी नतीजें में भाजपा ने राज्य की 62 और सहयोगी दलों ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. उस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को 15 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को एक मात्र सीट रायबरेली मिली थी.
राजनीतिक रूप से देश के सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में इस बार एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 67 से 72 और 49 फीसदी वोट दिया है. दूसरी तरह इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है. वोट प्रतिशत में यह बहुत बड़ा अंतर है. इंडिया गठबंधन को 8 से 12 सीटें मिल सकती है.

सर्वे एजेंसी चाणक्या ने यूपी में एनडीए को 61 से 75 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6 से 18 सीटें मिल सकती है.
न्यूज18 के सर्वे में यूपी में भाजपा को 47 फीसदी और एनडीए को 49 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 10 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 34 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है. अन्य को 17 फीसदी वोट मिल सकते हैं.
न्यूज18 के पोल में यूपी में एनडीए को 64 से 71 और इंडिया गठबंधन को 9 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसमें 3 से 6 सीटें कांग्रेस को मिलने की बात कही गई है.
एक्सिस माई इंडिया में हरियाणा में भी भाजपा को नुकसान का अनुमान है. यह यूपी का पड़ोसी राज्य है. यहां भाजपा को 6 से 8 और कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं.
एक्सिस माई इंडिया ने यूपी के पड़ोसी दिल्ली में 6 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. यहां आप-कांग्रेस को केवल एक सीट मिल सकती है. बीते दो लोकसभा चुनावों में यहां की सभी सात सीटों पर भाजपा को जीत मिलती रही है.
यूपी के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जताया है. वहीं राजस्थान में पार्टी को 7 से 9 सीटों के नुकसान की आशंका जताई गई है.
यूपी के पड़ोसी बिहार से माई एक्सिस का पोल आ गया है. इसमें वहां इंडिया गठबंधन को 7-9 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. बीते चुनाव में यहां इंडिया गठबंधन को केवल एक सीट मिली थी.
PMARQ EXIT POLL के मुताबिक यूपी में एनडीए को भारी जीत मिलने का अनुमान है. उसे 69 से 74 सीटें मिल सकती है. वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को केवल 6 से 11 सीटें मिलेंगी.
जन की बात एजेंसी ने एनडीए को 363 से 392 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं इंडिया को 141 से 161 सीटें मिलने की बात कही है. इसमें यूपी भाजपा को बंपर जीत मिलने का अनुमान है.
जन की बात एजेंसी ने एनडीए को 363 से 392 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं इंडिया को 141 से 161 सीटें मिलने की बात कही है. इसमें यूपी भाजपा को बंपर जीत मिलने का अनुमान है.
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. इस चरण में मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखपुर शहर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में बने मतदान केंद्र में वोट डाला.
सर्वे एजेंसी सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में तमिलनाडु में इंडिया को 37 से 39 सीटें और एडीए को 0 से 2 दो सीटें दी है. इसमें एआईएडीएमके को जीरो सीटें मिलने की बात कही गई है.
सर्वे एजेंसी PMARQ ने देश में एडीए को 359 सीटें दी हैं. उसने इंडिया गठबंधन को 154 सीटें दी है. अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. सर्वे एजेंसी मार्टिज (Matrize) ने एनडीए को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. इसने इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं. अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान है.
माई एक्सिस ने केरल में एनडीए को 2 से 3 सीटें, यूडीएफ को 17-18 सीटें और एलडीएफ को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया है. इसके मुताबिक कर्नाटक में एनडीए को 23 से 25 सीटें मिलेंगी. इंडिया गठबंधन को 3 से 5 सीटें मिलेंगी.
कई सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. अभी दक्षिणी राज्यों के आंकड़े आए हैं. इसमें एनडीए को भारी बढ़त मिलते दिख रही है. हालांकि न्यूज18 के सर्वे में तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को  36 से 39 सीटें मिलने की अनुमान है.
यूपी में अंतिम चरण की वोटिंग का टाइम खत्म हो गया है. इस चरण में 13 सीटों पर वोट डाले गए. वोटिंग खत्म होने के चंद मिनटों के भीतर अब एग्जिट पोल आने वाले हैं. यूपी की अधिकतर सीटों पर सीधे एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर लखनऊ से चुनावी मैदान में हैं. वहां यहां से 2014 और 2019 दोनों चुनावों में भारी बहुमत से जीते थे. इस सीट से लंबे समय तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते थे. जानकारों का कहना है कि राजनाथ सिंह की जीत तय मानी जा रही है. इस बार उनकी कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने पर है. वाजपेयी यहां से 1991 से 2004 तक लगातार जीतते रहे.
UP Exit Poll 2024: राजनीतिक रूप से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने साथ एग्जिट पोल जारी हो गया है. आप भी न्यूज18 इंडिया के एग्जिट पोल यहां देख सकते हैं. न्यूज18 ने सर्वे एजेंसी न्यूज18 पोल हब के साथ मिलकर मतदान बाद का यह सर्वे किया है. इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी को राज्य में तीन से छह सीटें मिलती दिख रही हैं. यूपी में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी. इसकी शुरुआत पश्चिमी इलाकों से हुई थी. 2019 के चुनावी नतीजें में भाजपा ने राज्य की 62 और सहयोगी दलों ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. उस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को 15 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को एक मात्र सीट रायबरेली मिली थी.

गौर से देखिए नक्शा… 25 KM साइकिल चलाकर बना दी ये 'साइकिल', GPS ड्राइंग से साइकिलिस्ट ने किया हैरान
मम्‍मी-पापा की 6 बातें चूर-चूर कर देती हैं बच्‍चों का दिल, बोलने से पहले 100 बार सोचें वरना बाद में होगा बहुत पछतावा
Highest Employment Rate: नौकरी के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये शहर, लाखों में मिलेगी सैलरी, खत्म होगी जॉब की टेंशन
AC को टक्कर देने बाजार में आया बाहुबली कूलर, मिनटों में ठंडा करता है रूम, हाथों-हाथ हो रही बिक्री
सीवान वासियों के लिए खुशखबरी, बाइक की रेट में मिलेगा सेकेंड हैंड कार, लग्जरी गाड़ियों का रेट इतना
‘इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका…’ उर्वशी रौतेला ने शेयर किया ट्रोलिंग से निपटने का महामंत्र
इन 5 पेन्नी स्टॉक में 1 हफ्ते में आया तगड़ा उछाल, आगे भी रहेगी तेज़ी या जोश हो जाएगा ठंडा
अलग ही है ये रंगीन इमारतों का शहर, बगीचे, बीच, म्यूजियम, सब मिलेंगे, नहीं भूल पाएंगे यहां की खुशबू!
शरीर में ताकत भरता है ये औषधि पौधा, हर बीमारी का कर सकता है नाश, लकवा के लिए रामबाण
लाइव ब्लॉग
a day ago
21 hours ago
a day ago
a day ago

source

Previous post Rajasthan Exit Poll Result 2024 Live: राजस्थान की 25 सीटों पर 7 एग्जिट पोल और फलोदी सट्टा बाजार का दावा, देखें कौन जीत-हार … – RajasthanTak
Next post India Today Axis My India Exit Poll 2024: अबकी बार NDA 400 पार… उत्तर में बम-बम, खुल गए दक्षिण के भी द्वार! – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *