PM मोदी की आज 7 बैठकें: हीटवेव और नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ पर चर्चा की; नई सरकार के पहले 100 दिन के एजेंडे पर मं… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (2 जून) को अलग-अलग मुद्दों को लेकर सात बैठकें करेंगे। पहली मीटिंग में PM मोदी ने देश भर में गर्मी और चक्रवात के बाद आई बाढ़ के हालात की समीक्षा बैठक की। साथ ही प्रभावितों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबी मीटिंग में नई सरकार के पहले 100 दिनों के एजेंडे पर मंथन करेंगे। तीसरी बैठक में 5 जून को बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा होगी।
शनिवार (1 जून) को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हुई है। 4 जून को रिजल्ट जारी होंगे। हालांकि, इससे पहले एग्जिट पोल में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है।
तूफान रेमल के कारण आई तेज बारिश से कारण पूर्वोत्तर राज्यों में आई बाढ़ से पहाड़ दरक गए हैं और जमीन धंस गई है। इससे कारण रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण 3 दर्जन से अधिक लोगों की जान गई है और 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्यों के बीच रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने दक्षिण असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम जाने वाली एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी को रद्द किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने चक्रवात रेमल के बाद प्राकृतिक आपदाओं के बीच पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर दुख व्यक्त किया था और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया दिया। उन्होंने कहा था कि केंद्र लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं
13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। एक पोल में NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।
पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में NDA को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को बहुमत
चुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और ‘हवा का रुख’ समझा। हर राज्य के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स, सीनियर जर्नलिस्ट, आम लोगों से वहां के राजनीतिक हालात, उससे बनने वाले समीकरण, बड़े मुद्दे और राज्य-केंद्र की योजनाओं के असर के बारे में पूछा और उसे समझा। इस हिसाब से समझ आया कि इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
PM मोदी ने कन्याकुमारी में 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी की
एग्जित पोल जारी होने से पहले PM मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना की। मोदी 30 मई की शाम को कन्याकुमारी पहुंचे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने ध्यान लगाया।
फिर विवेकानंद शिला के पास स्थित तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए। उन्हें नमन किया। इसके बाद शनिवार (1 जूम) की दोपहर 3 बजे विवेकानंद रॉक मेमोरियल से बाहर निकले।
मोदी ने बाहर आकर कहा- फिर से ये संकल्प दोहराता हूं कि मेरे जीवन का हर पल देश को समर्पित है। मोदी ने कहा यह साधना अविस्मरणीय क्षणों में से एक रही। इस दौरान अलौकिक और अद्भुत ऊर्जा का अनुभव किया। मोदी के ध्यान साधना की पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Today, Ramlala sits in a grand temple, and there is no unrest: PM Modi in Karakat, Bihar – Narendra Modi
Next post एक दिन में सात बैठकें… चुनाव नतीजों से पहले एक्शन मोड में पीएम मोदी – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *