नई दिल्ली/पटना. लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान कल एक जून को खत्म हो गया. सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे. न्यूज़ 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक देश भर में मोदी की लहर चल रही है और इस बार 2014 और 2019 के मुकाबले और अधिक सीटों के साथ मोदी सरकार बनने जा रही है. एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एनडीए की जीत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दावा किया है कि एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. जब एग्जिट पोल के मुद्दे पर उनसे न्यूज़ 18 ने सवाल किया तो नीतीश कुमार ने कहा निश्चित रूप से बनेगी ! बनेगी ! जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिरी चरण के चुनाव के बाद आज दिल्ली पहुंचे हैं. नीतीश कुमार दो दिनों तक दिल्ली दौरे पर रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक अब तक कोई राजनीतिक मुलाकात का उनका कार्यक्रम नहीं है. नीतीश कुमार का यह निजी दौरा बताया जा रहा है.
दरअसल एग्जिट पोल में जनता ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा भरोसा दिखाया है. बीजेपी के अलावा एनडीए के सहयोगी दल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बिहार में जेडीयू भी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है. वहीं एग्जिट पोल के नतीजे के बाद जहां विपक्षी गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहा है और उनकी तरफ से सारे एग्जिट पोल को खारिज करते हुए जनता का सर्वे और जनता का एग्जिट पोल उनके पक्ष में 295 प्लस बताया जा रहा है.
Bihar Exit Poll: बिहार में चलेगा तेजस्वी यादव का जादू? इंडिया गठबंधन को बंपर सीटें दे रहा यह एग्जिट पोल
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एनडीए के घटक दल काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. अभी से ही सरकार बनाने को लेकर वह काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं. ऐसे में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एनडीए की जीत का दावा करते हुए मोदी सरकार बनेगी,ऐसा भरोसा जताया है. नीतीश कुमार को भरोसा है कि नरेंद्र मोदी फिर से हैट्रिक लगाएंगे.
Tags: Loksabha Election 2024, Narendra modi, Nitish kumar
शरीर में ताकत भरता है ये औषधि पौधा, हर बीमारी का कर सकता है नाश, लकवा के लिए रामबाण
यूरिया-डीएपी नहीं!…ऑर्गेनिक खेती के लिए रामबाण हैं ये जैविक खाद, इस घास से महिलाएं कर रहीं तैयार
देहरादून के आसपास की इन जगहों की करें सैर, मिलेगा सुकून, यादगार बन जाएगा पल
गर्मियों में बढ़ जाती है इस सूप की डिमांड, बीपी और शुगर रहता कंट्रोल
वो सीरियल किलर्स, जिनके नाम से कांप उठती थी लड़कियां, कुछ तो शौक में करते थे बच्चों का कत्ल
दिमाग को कंप्यूटर सा तेज बना देंगे ये 5 फूड..! डाइट में करें शामिल, माइंड रहेगा फ्रेश, बढ़ जाएगी सोचने-समझने की क्षमता
देखने में शीशे की तरह, पानी मिनरल वाटर जैसा, किसी पहाड़ पर नहीं… इस जंगल में बहती है ये अनोखी नदी
‘बिब्बोजान’ ने मंगेतर संग बिताए खूबसूरत लम्हें, सिद्धार्थ संग वेकेशन पर निकलीं अदिति राव हैदरी, शेयर की तस्वीरें
अहिल्याबाई की पेंटिंग का बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंदौर में कई शहरों के कलाकारों ने चित्रों में गढ़ी कहानी
