Lok Sabha Polls: क्या BJP होगी 400 पार या बहुमत मिलना भी मुश्किल? जानिए टॉप 10 सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: May 30, 2024 8:20 PM IST
By Gaurav Barar
Betting on Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केवल एक चरण का मतदान बाकी है. आगामी 1 जून को सातवें और आखिरी फेज में वोट डाले जाएंगे. एक जून की शाम से ही एग्जिट पोल भी आने शुरू हो जाएंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे.

ऐसे में लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर देश में किस पार्टी की सरकार बन रही है? चुनावों को लेकर सट्टा बाजार भी गर्म है. देश के अलग-अलग सट्टा बाजारों से चौंकाने वाले नंबर सामने आ रहे हैं. कुछ सट्टा बाजारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आसान जीत की भविष्यवाणी की जा रही है.
बाजार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरा कार्यकाल हासिल करेंगे, लेकिन बाजार का मानना है कि भाजपा का ‘400 पार’ का लक्ष्य शायद पूरा नहीं होगा. हालांकि ज्यादातर बाजारों में किसी को बहुमत नहीं दिया गया और एनडीए और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है.


फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है कि आगामी चुनाव नतीजों में बीजेपी 209 सीटें जीत सकती है और एनडीए को कुल 253 सीटें मिलने के आसार हैं जबकि इंडिया ब्लॉक को 246 सीटें मिल सकती हैं.
वहीं, पालनपुर सट्टा बाजार की मानें तो एनडीए को 247 सीटें मिलने जा रही हैं. जिसमें 216 पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है जबकि इंडिया ब्लॉक को इसने 225 सीटें दी हैं. जिसमें से 112 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान लगाया गया है.
देश के अन्य सट्टा बाजारों की बात करें तो करनाल सट्टा बाजार ने एनडीए को 263 सीटें हैं जबकि इंडिया ब्लॉक को 231 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इंदौर सराफ और सूरत मघोबी एनडीए को बहुमत मिलने की बात कही है.

मुंबई सट्टा बाजार की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को 64 से 66 सीटें मिल सकती हैं. इसने कुछ नेताओं के लिए भी भविष्यवाणी की है. जैसे अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रायबरेली में राहुल गांधी, मैनपुरी में डिंपल यादव, कन्नौज में अखिलेश यादव, मेरठ में अरुण गोविल जीत सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Polls: क्या BJP होगी 400 पार या बहुमत मिलना भी मुश्किल? जानिए टॉप 10 सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी
Top Breaking News LIVE: 14 लाख पार पहुंची चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
उफ्फ ये गर्मी! मई तो झांकी है…जून अभी बाकी है, जानिए इस साल क्यों बरस रही आसमान से इतनी 'आग'?
क्या पिघलने लगी है भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर जमी बर्फ? नवाज शरीफ की टिप्पणी पर MEA का बड़ा बयान
'विभाजनकारी ताकतों से देश को बचाने का ये आखिरी मौका', 7वें चरण से ठीक पहले मनमोहन सिंह ने वोटर्स से की अपील
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post अभी लोगों को नहीं मिलेगी लू से राहत, मानसून को लेकर सामने आया IMD का बड़ा अपडेट – News24 Hindi
Next post लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले ही काम में जुटे पीएम मोदी, आज करेंगे ताबड़तोड़ 7 बैठकें, 100 दिन के एजेंडे पर च… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *