Lok Sabha Election/Chunav Results 2024 Date: कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Election/Chunav Parinam 2024 Date: 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी और सातवें चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब एक दिन बाद यानी 4 जून 2024 को चुनाव परिणाम आते ही यह साफ हो जाएगा कि केंद्र में मोदी सरकार 3.0 बनेगी या नहीं। आम चुनाव 2024 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के दूसरे सबसे लंबे समय तक चले लोकसभा चुनाव थे। 19 अप्रैल 2024 से शुरू हुए लोक सभा चुनाव 1 जून 2024 को संपन्न हुए।
आपको बता दें कि देशभर में चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराए हैं। 1 जून 2024 को चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आए।
लोकसभा चुनाव 2024 (General Elections 2024) परिणाम अब 4 जून 2024 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा वोटों की गिनती के बाद जारी किया जाएगा। 4 जून की शाम तक परिणाम पूरी तरह से जारी होने की उम्मीद है।
PM Modi VS Rahul Gandhi: पीएम मोदी और राहुल गांधी के पास कितनी धन-दौलत? जानें कहां से होती है कमाई और कौन ज्यादा अमीर
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव का अहम योगदान है। संसद के निचले सदन लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए चुनाव हुआ है और हर 5 साल पर लोगों को अपने क्षेत्र के लिए लीडर चुनने का मौका मिलता है।
लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए गिनती सुबह 8 बजे से हो जाएगी।
महंगाई का बड़ा झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी ने महंगा कर दिया दूध, जानें अब किस रेट पर मिलेगा मिल्क
जैसा कि हमने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव परिणाम को 4 जून 2024 को जारी किया जाएगा। परिणामों को आधिकारिक तौर पर भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in के साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप, iOS और Android मोबाइल ऐप दोनों पर चुनाव परिणाम और रुझान देख सकेंगे।
इसके अलावा जनसत्ता की वेबसाइट (Jansatta.com), यूट्यूब चैनल पर भी आप चुनाव परिणाम की हर-छोटी बड़ी खबर लाइव देख सकेंगे।
वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले या ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप पर आपको आगे या पीछे चल रहे उम्मीदवारों और जीतने व हारने वाले सभी कैंडिडेट की निर्वाचन क्षेत्रवार या राज्य वार रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऐप में फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Lok Sabha Chunav VVIP Seats Results
लोकसभा चुनाव में कई वीवीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर लगी है। जानें वीवीआईपी सीटों के नाम…
वाराणसी
अरुणाचल वेस्ट
डिब्रूगढ़
चांदनी चौक
नई दिल्ली<br>पश्चिमी दिल्ली
दक्षिण दिल्ली
गांधीनगर
राजकोट
पोरबंदर
नवसारी
उधमपुर
दुमका
दोड्डा
खुंटी
शिवगंगा
पथानामथिट्टा
गुना
विदिशा
भोपाल
मलप्पुरम
बीकानेर
अलवर
जोधपुर
बाड़मेर
चित्तौड़गढ़
उधमपुर
अमरोहा
सहारनपुर
कोटा
सिकंदराबाद
मुजफ्फरनगर
गौतमबुद्ध नगर
मथुरा
वायनाड
वायनाड
जालौर-सिरोही
मैनपुरी
राजगढ़
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को नुकसान दिखाया गया है, जिससे इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान है कि चुनाव नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

source

Previous post पीएम मोदी ने हीटवेव को लेकर की अहम बैठक – PM Modi meetings – ETV Bharat
Next post राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर क‍िसे फायदा क‍िसे नुकसान? देखें Axis My India का Exit Poll – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *