जयपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के बाद अब मंगलवार को देशभर में 4 जून को एक साथ मतगणना होगी. राजस्थान में दो चरणों में मतदान हुआ था. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 25 सीटों की मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी. इन 25 सीटों पर प्रदेश के 266 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद है. पहले बैलेट मतपत्रों की गणना की जाएगी. उसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम मशीनों की काउंटिंग की जाएगी.
प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों के लिए 29 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग होगी. जोधपुर, नागौर, करौली-धौलपुर और गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में दो-दो मतगणना केंद्र होंगे. लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 3 करोड़ 26 लाख 35 हजार वोट डाले गए हैं. राजस्थान में 53128 मतदान केंद्रों मतदान हुआ था. प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक ईवीएम मशीन थी. प्रत्येक ईवीएम मशीन में अधिकतम 1450 वोट डाले जा सकते थे. यानी प्रदेश में 53128 EVM मशीनों के मतों को 2713 टेबलों पर 4033 राउंड में गिना जाएगा.
सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा के लिए होंगे
इसके लिए हर लोकसभा सीट के मतगणना केंद्र पर आठ विधानसभा सीटों के अनुसार अलग अलग टेबलें लगाई गई हैं. प्रत्येक विधानसभा की ईवीएम से वोट को गिनने के लिए टेबल की संख्या निश्चित है. लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सबसे कम 20 राउंड टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे.
सबसे ज्यादा मतदान बाड़मेर सीट के लिए हुआ है
25 लोकसभा सीटों का हाल अगर देखा जाए तो प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाता पाली लोकसभा सीट पर 23 लाख 43 हजार 232 थे. जबकि सबसे कम मतदाता दौसा लोकसभा सीट पर 18 लाख 99 हजार 304 थे. लेकिन सबसे ज्यादा वोट बाड़मेर सीट पर 16 लाख 75 हजार 287 डाले गए. यहां बाद में एक मतदान केंद्र पर रि-पोलिंग हुई उससे माइनर सा बदलाव होगा.
सबसे पहले आएगा करौली-धौलपुर सीट का परिणाम
प्रदेश में सबसे कम मतदान करौली-धौलपुर सीट पर हुआ था. इसलिए मतगणना के दौरान सबसे पहले उसी सीट के नतीजे आएंगे. चूंकि सबसे ज्यादा मतदान बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है. इसलिए वहां के नतीजे सबसे बाद में आएंगे. यह देशभर में हॉट सीट बनी हुई है. राजस्थान में यही एकमात्र सीट है जहां मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है.
Tags: Jaipur news, Loksabha Election 2024, Rajasthan news
UPSC Success Story: सैनिक स्कूल से पढ़ाई, CAPF, CDS, UGC नेट के बाद पास की यूपीएससी परीक्षा, अब बनेंगे आईपीएस अफसर
सर्दी-जुकाम के बाद भी खाना चाहते हैं दही, तो पहले वैद्य जी से जान लें नियम, क्या कहता है आयुर्वेद
विश्व प्रसिद्ध शाही लीची पर गर्मी की मार, बारिश-तूफान के कारण 80 % बर्बाद, इस बार सिर्फ 20 टन पैदावार
किसान ध्यान दें!…केले की फसल पर इस कीट का आक्रमण, जानें कब और कैसे करें बचाव
10 महीने में हुआ पहला तलाक, फिर 2 साल में टूटी दूसरी शादी, फिल्मों में रहे फ्लॉप फिर भी करोड़ों के मालिक हैं एक्टर
रहस्यमयी झील…गिरगिट की तरह रंग बदलता है पानी, दूर-दूर से नजारा देखने आते हैं लोग
रानी मुखर्जी का महाफ्लॉप ऑनस्क्रीन पति, 7 फिल्में कर हुआ गायब, एक गलती करियर पर पड़ी भारी
संसद में क्यों नहीं दिखेगा तृणमूल का सबसे खूबसूरत चेहरा, संदेशखाली से क्या है रिश्ता, पिछली बार 3.5 लाख वोटों से जीती थीं
इस साधारण विधि से करें धान के सही बीज की पहचान…नहीं खाएंगे धोखा, उत्पादन भी होगा बंपर
