Vote
लेखक और पूर्व कूटनीतिज्ञ अमीश ने पहली बार लोकसभा चुनाव में खुलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि सही नेतृत्व मिलना जरूरी है अगर भारत को बदलते वर्ल्ड ऑर्डर का लाभ लेना है। उन्होंने कहा हम सब ऐसे अहम दौर में जी रहे हैं जहां बहुत सारी चीजों को फिर से लिखा और रचा जा रहा है और अधिकांश चीजों में भारत को अपना योगदान देना होगा।
पीटीआई, नई दिल्ली। लेखक और पूर्व कूटनीतिज्ञ अमीश ने पहली बार लोकसभा चुनाव में खुलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि सही नेतृत्व मिलना जरूरी है, अगर भारत को बदलते वर्ल्ड ऑर्डर का लाभ लेना है।
अपने हालिया वृत्तचित्र ‘रामजन्मभूमि टेम्पल: द रिटर्न ऑफ ए स्प्लेंडिड सन’ की सफलता के संबंध में दिए एक साक्षात्कार में अमीश ने कहा कि हम सब ऐसे अहम दौर में जी रहे हैं जहां बहुत सारी चीजों को फिर से लिखा और रचा जा रहा है और अधिकांश चीजों में भारत को अपना योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा, उर्दू में शेर है, ‘लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई’। अगर इस समय हमें सही नेतृत्व नहीं मिला तो हम विश्व क्रम (वर्ल्ड ऑर्डर) में बदलाव का भारत को लाभ सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे। इससे हमें और दशकों तक मुसीबतों का सामना करना होगा।
नया वर्ल्ड ऑर्डर अगले-5-10 सालों में फिर स्थापित होगा
उन्होंने कहा कि नया वर्ल्ड ऑर्डर अगले-5-10 सालों में फिर से स्थापित होगा। ऐसे अवसर पर एक ऐसे नेता की आवश्यकता है जो भारत के हित में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ‘खेल’ को अच्छी तरह से खेल सके। उन्होंने मौजूदा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार इतनी सशक्त है कि पश्चिमी ताकतों के हर तरह के दबाव का डटकर मुकाबला कर सके।
मॉस्को-यूक्रेन के संघर्ष में भारत ने रूस से तेल का आयात जारी रखा
अपनी बात के समर्थन में अमीश ने उदाहरण दिया कि भारत ने कैसे मॉस्को और यूक्रेन के संघर्ष में भारत ने कैसे रूस से तेल का आयात जारी रखा। व्यापारिक शब्दावली में इसे प्रथम स्तर की रणनीति कहते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई दफा ऐसा भी समय आया, जब हम दबाव के आगे नहीं टिक पाए थे। इसके कारण भारत ने बहुत कुछ सहा है। 49 वर्षीय अमीश लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में नेहरु सेंटर के निदेशक और संस्कृति व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Heat Wave Effect: यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में लू से 28 की मौत, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा
Lalganj Seat Result 2024: लालगंज में भाजपा पर सपा का वादाखिलाफी का वार, बसपा ने की लुभाने की कोशिश, जनता ने किसे चुना?
Munger Lok Sabha Chunav Result: मुंगर में JDU के ललन और RJD की कुमारी अनीता के बीच टक्कर, चंद घंटों में साफ हो जाएगी तस्वीर
Samastipur Lok Sabha election Result : JDU के दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, शांभवी और सनी हजारी के बीच मुकाबला जबरदस्त
Faridkot Lok Sabha Election Result 2024: फरीदकोट से दो कलाकार बनेंगे एक-दूसरे के लिए चैलेंज, सीएम मान के दोस्त बचा पाएंगे 'आप' की साख?
Maharajganj Lok Sabha Chunav Result: कौन बनेगा महाराजगंज का 'महाराज'? कांग्रेस-BJP में सीधी टक्कर; देखें सुपरफास्ट नतीजे
Dhenkanal Lok Sabha Chunav Result 2024: ढेंकानाल लोकसभा सीट के नतीजों का इंतजार, कौन मारेगा बाजी?
