होशियारपुर. लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आखिरी चरण की 1 जून को वोटिंग होनी है, जबकि प्रचार अभियान गुरुवार शाम को समाप्त हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशियापुर में संसदीय चुनाव की आखिरी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में विपक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई. इकोनॉमी और दैनिक जीवन से लेकर आरक्षण तक के मसलों पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक को घेरा. कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के लिए जाने से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को तकरीबन हर मुद्दे पर ज्ञान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की वोट बैंक की राजनीति ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आरक्षण पर इनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ज्यादा खराब है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 की आखिरी रैली में विपक्ष को जमकर धोया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की वोट बैंक की राजनीती ने देश का बहुत नुकसान पहुंचाया है. वोट बैंक से उनको इतना प्यार था कि (देश के) बटवारे के समय करतारपुर पर अपना हक़ भी नहीं जता पाए. आज कल देश के लोग इंडिया गठबंधन के लोगों से संविधान की रट सुन रहे हैं. जब 84 के दंगों में सिखों के गलों में टायर डालकर जलाया जा रहा था, तब संविधान का क्या हुआ?’ पीएम मोदी यहीं नहीं रुके. होशियारपुर की रैली में उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक को निशाना बनाते हुए कहा, ‘आरक्षण को लेकर इनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ख़राब है. सरकारी नौकरी में धर्म के नाम पर आरक्षण हो, यूनिवर्सिटी के दाखिले में धर्म के नाम आरक्षण हो ये बाबा साहब की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं. ये धर्म के नाम पर देश को बांटने की बहुत गहरी साजिश है. साल 2024 की चुनाव में मोदी ने उनसे पर्दा उठा दिया, इसलिए मोदी को नई-नई गाली देते रहते हैं.’
पीएम मोदी के ‘ध्यान’ पर बवाल, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सिंघवी बोले- 1 जून के बाद जो मर्जी करें
‘सात पीढ़ी का पाप निकाल दूंगा’
PM मोदी ने इंडिया ब्लॉक की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘इंडिया अलायन्स वालों सुन लें…मोदी जिस दिन मुंह खोलेगा उस दिन तुम्हारी सात पीढ़ी का पाप निकाल कर रख देगा. मुझे जितनी गाली देनी है दे दीजिये, लेकिन सेना का अपमान मोदी नहीं सहन करेगा.’ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के साथ एक और और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है. भयंकर झूठवादी पार्टी. कांग्रेस की कोख से ये कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं. ये जन्म से भ्रष्टाचारी हैं. पंजाब में कहते थे ये पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, लेकिन सरकार में आते ही नशे को ही अपने कमाई का साधन बना दिया है. पंजाब में इन्होंने उद्योग और खेती को बर्बाद कर दिया है.’
बिना नाम लिए AAP पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उनपर तगड़ा हमला बोला है. पीएम ने होशियारपुर रैली में कहा, ‘ये नारी उत्पीड़न में भी नंबर 1 बनते जा रहे हैं. इनकी कारनामे दुनिया देख रही है. यही लोग हैं, जिन्होंने हमारी सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था. वो सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सभी सैनिक का अपमान था. यही लोग हैं नेहरू के ज़माने में 62 की लड़ाई में चीन को क्लीनचिट देकर भारत का अपमान करते रहते हैं.’
(इनपुट: ANI)
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Prime Minister Narendra Modi
घास की करें खेती, हरे चारे के साथ पशुओं का बढ़ेगा दूध, जमकर होगी कमाई
अनियमित पीरियड्स के लिए कारगर है ये लाल फूल, पत्ती-छाल में छिपा तंदरुस्ती का राज, झड़ते बालों पर भी लगाए ब्रेक!
कौन है ये हसीना, जो श्वेता तिवारी को बता रही मां, हुबहू मिलती है सूरत, S से ही शुरु होता है नाम
15,000 में एक्टिवा, 20000 में स्प्लेंडर… कीमत जानकर खींचे चले आते हैं लोग, कम बजट वालों के लिए स्वर्ग है ये मार्केट
हिरण की तरह दिखती है इस नस्ल की बकरी!…इसके दूध और मीट की हर तरफ डिमांड, पशुपालक भी हो रहे मालामाल
जबलपुर में गर्मी का कहर, चौराहों पर लगाई मैट, स्टेशन पर नहा रहे लोग; देखें PHOTOS
न फूटने का झंझट…न टूटने की टेंशन, इस ट्रिक से उबालें अंडे, स्वाद भी होगा जबरदस्त
अपने देश से विदेश जाने वाली 7 ट्रेनें… फ्लाइट की ज़रूरत ही नहीं, क्या आप जानते हैं उन रेलवे स्टेशनों के नाम?
आप भी करना चाहते हैं मछली का कारोबार…तो यहां दिया जा रहा प्रशिक्षण, मिलेगी हर एक जानकारी
