Vote
UP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE News Updates: लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UP Lok Sabha Election Results live: लोकतंत्र के महापर्व में आज का दिन काफी अहम है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 8.77 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है इससे भी पर्दा उठ जाएगा।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। सभी सीटों पर पल-पल के अपडेट्स के लिए दैनिक जागरण डिजिटल के साथ जुड़े रहें…
UP Election Result 2024 Live News Updates;
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से दूसरे चक्र में भाजपा के राजकुमार चाहर 1079 मतों से आगे
राजकुमार चाहर, भाजपा- 7247
रामनाथ सिकरवार, कांग्रेस- 6168
रामनिवास शर्मा, बसपा- 1460
रामेश्वर चौधरी- 413
रायबरेली में राहुल गांधी 8993 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कौशांबी : पोस्टल मतगणना में गठबंधन पुष्पेंद्र सरोज को 3896, भाजपा के विनोद सोनकर को 2593 और बसपा के शुभ नारायण गौतम को मिले 150 मत मिले।
गोंडा लोकसभा: सपा 127 वोट से आगे
सपा-श्रेया वर्मा-13406
भाजपा-कीर्तिवर्धन सिंह-13279
बसपा-नरेंद्र मिश्र-968
बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट परिणाम
आर के पटेल भाजपा 5624
कृष्णा पटेल सपा 5071
मयंक द्विवेदी बसपा 2799
भाजपा 553 वोटों से आगे
मैनपुरी में तीसरे राउंड में 14593 वोटों से आगे डिंपल यादव
तीसरा राउंड
डिंपल यादव सपा – 14485
जयवीर सिंह भाजपा – 10307
शिव प्रसाद यादव बसपा – 1800
बदायूं – 1st राउंड भाजपा – 1337 वोट से आगे
भाजपा- दुर्विजय सिंह शाक्य- 3166
सपा- आदित्य यादव- 1829
बसपा- मुस्लिम खान- 500
पहले राउंड में भाजपा के साक्षी 743 मतों से आगे
उन्नाव : 33 उन्नाव लोकसभा सीट की मतगणना एफसीआई गोदाम में जारी। गणना की शुरुुआत पोस्टल बैलेट से शुरू हुई। जिसमे 3045 पोस्टल, 495 बुजुर्ग व दिव्यांग और करीब 14 सौ से अधिक सर्विस वोटरों की गिनती जारी है।इसी के साथ ईवीएम की गणना भी शुरू कराई गई। मतगणना स्थल के बाहर अभी विभिन्न दलों के लोगों की भरी भीड़ लगी है। ईवीएम की गणना के पहले राउंड में भाजपा के साक्षी महाराज 3382 मत, आईएनडीआईए गठबंधन से सपा की अन्नू टण्डन 2639 और बसपा के अशोक पांडेय ने 481 मत प्राप्त किए। इस तरह से पहले राउंड में भाजपा के साक्षी महाराज 743 मतों से आगे।
इटावा: पहला राउंड
सपा जितेंद्र दोहरे वोट 8502
भाजपा प्रो. रामशंकर कठेरिया वोट 4553
बसपा सारिका सिंह बघेल वोट1509
सपा के जितेंद्र दोहरे 3949 वोट से आगे।
अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी 395 वोटों से पीछे चल रही हैं।
वाराणसी लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे
प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव की मतगणना पोस्टल बैलेट से शुरू होने के साथ ही ईवीएम में पड़े वोट की भी गिनती शुरू हो गई हैl वोटो की शुरुआती गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर एसपी सिंह पटेल ने करीब 3000 वोटो से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता से बढ़त बनाई है l हालांकि अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है l कौशांबी लोकसभा सीट के अंतर्गत कुंडा और बाबागंज में भी सपा ने बढ़त बनाई है l
मैनपुरी में डिंपल यादव पहले राउंड में 8,034 वोटों से आगे
पहला राउंड
डिंपल यादव सपा – 11081
जयवीर सिंह भाजपा – 3047
शिव प्रसाद यादव बसपा – 554
संतकबीर नगर में सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद 4016 वोट से आगे चल रहे हैं
मेरठ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल 6800 वोटों से पिछड़ गए हैं।
महराजगंज अपडेट- पनियरा विधानसभा से पहले राउंड में
भाजपा 3580
कांग्रेस 3184
बसपा 2080
दूसरे राउंड में
भाजपा 3966
कांग्रेस 3814
बसपा 307
बुलंदशहर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र
पहला राउंड
बीजेपी 8350 वोट से आगे
बीजेपी 18332
कांग्रेस 10212
बसपा4882
बिजनौर लोकसभा
राउंड 1
रालोद 2283
सपा 2226
बसपा 2095
अलीगढ़ः हाथरस व अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू हो गई है। दोनोंं जगह डाक मतपत्र गिने जा चुके हैँ। अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गृहक्षेत्र अतरौली की दो ईएम की गणना पूरी हो गई है। इसमें अभी भाजपा आगे है। किसके सिर पर सांसद का ताज सजेगा, इसका निर्णय दोपहर दो बजे तक हो जाएगा।
कैराना में सपा की इकरा हसन चौधरी आगे, यूपी में NDA 42 और सपा-कांग्रेस गठबंधन 16 सीटों पर आगे चल रही है।
जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा आगे
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद की मंडी समिति में पोस्टल बैलेट पेपर को शुरू हुई मतगणना।
पहला रुझान: पहले राउंड में 1345 से सपा आगे
4407 से सपा
भाजपा 3062
बसपा 552
जगदीशपुर विधानसभा के मतों की गणना प्रथम चक्र की पूरी। करीब 3000 वोट से आगे चल रही स्मृति ईरानी
मेरठ से अरुण गोविल को शुरुआती बढ़त बकरार
सुलतानपुर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा की मेनका संजय गांधी आगे,सपा के रामभुआल निषाद पीछे।
जौनपुर: पोस्टल मतों की गिनती में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह आगे हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा 68 में से 59 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कुशीनगर में चक्रवाती हवा के कारण मतगणना स्थल पर परेशानी हो रही है। फिलहाल बैलेट और पोस्टल की गिनती चल रही है।
बस्ती में पोस्टल वैलेट और कर्मचारियों के मत की गणना 8.35 बजे शुरू हुई है।
मेरठ से भाजपा के अरुण गोविल और मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान आगे…
इटावा: पोस्टल मत में भाजपा के रामशंकर आगे।
शाहजहांपुर : बैलेट पेपर की गिनती हुई शुरू। 4356 कर्मचारियों ने किया है बैलेट पेपर से मतदान। ईटीबीपीएस, दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं के वोट भी साथ मे गिने जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में
BJP 23 सीट पर आगे
सपा 9 सीट पर आगे
BSP 1 सीट पर आगे
कांग्रेस 2 सीट पर आगे
शुरुआती रुझानों में I.N.D.I.A को 11, एनडीए को 20 सीटें; बसपा का नहीं खुला खाता
प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद में सपा गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तीनों सीटों पर पहले बीजेपी के सांसद थे।
बदायूं से आदित्य यादव आगे
कौशांबी: पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में SP के पुष्पेंद्र सरोज आगे, दूसरे स्थान पर बीजेपी के विनोद सोनकर
अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी आगे
किशोरी लाल शर्मा पीछे
शुरुआती रुझानों में NDA 11 और INDIA 09 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में INDIA 9 सीटों पर आगे, बीजेपी पांच सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में BJP 05 और INDIA 08 सीटों पर आगे
उन्नाव लोकसभा सीट पर सपा की एसपी टंडन आगे
घोसी लोकसभा सीट पर सपा के राजीव राय आगे चल रहे हैं जबकि ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर पिछड़ गए हैं।
शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे बढ़ती दिख रही है, रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।
लखनऊ लोकसभा सीट पर आगे चल रहे हैं राजनाथ सिंह
बाराबंकी में कांग्रेस आगे
मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना की शुरुआत कर दी गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इस सीट सपा से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं जबकि भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बसपा के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव सहित छह अन्य प्रत्याशी भी मैदान में है।
गोरखपुर लोकसभा सीट पर रविकिशन चल रहे हैं आगे
शुरुआती रुझानों में मैनपुरी सीट से डिंपल तो कन्नौज से अखिलेश यादव चल रहे है
शुरुआती रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर आगे, एक पर इंडी गठबंधन का प्रत्याशी आगे चल रहा है।
महराजगंज लोकसभा में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से निकली जा रही ईवीएम।
बस्ती लोकसभा सीट पर मौसम के चलते अभी मतगणना में विलंब
उत्तर प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू हो गई है, सबसे पहले डाक मत पत्रों के वोटों की गिनती की जा रही है।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में हो रही मतगणना को लेकर सभी स्ट्रांग रूम के दरवाजे खोल दिए गए हैं। सुबह 8:00 से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और डाक मत पत्रों की मतगणना शुरू होगी। आगरा लोकसभा सीट में 34 राउंड और फतेहपुर सीकरी में 32 राउंड की मतगणना होगी। सबसे पहले सीकरी का परिणाम आएगा जबकि इसके बाद आगरा का आएगा। 7 मई को 21 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था।
जौनपुर: मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए लगी कर्मचारियों व प्रत्याशियों के एजेंटों की कतार।
बीजेपी से मेनका गांधी व गठबंधन से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद व बसपा के उदराज वर्मा समेत 9 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर। आज आएगा लोकसभा चुनाव का परिणाम। काउंटिंग को लेकर जिला प्रशासन सतर्क। कड़ी सुरक्षा के बीच करवाई जायेगी वोटों की गिनती। नगर के अमहट स्थित नवीन मंडी स्थल पर सुबह 8 बजे से होगी मतगणना।
सुलतानपुर लोकसभा सीट के रिजल्ट LIVE देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
अलीगढ़: मतगणना स्थल पहुचें बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ़ बंटी उपाध्याय, आठ बजे शुरू होगी मतगणना, साढ़े आठ बजे आएगा पहला रुझान
2019 की तुलना में इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनाव कुछ अलहदा था। चूंकि प्रदेश की राजनीति का सूरज पश्चिम से उगता है लिहाजा सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनों ने पहले चरण से ही पूरी ताकत झोंक दी। इस बार प्रथम चरण की जिन आठ सीटों सहारनपुर कैराना मुजफ्फरनगर बिजनौर नगीना मुरादाबाद रामपुर और पीलीभीत में मतदान हुआ।
पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें
शाहजहांपुर : रोजा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर जाते राजनीतिक दलों के मतगणना अभिकर्ता।
लोकसभा चुनाव की नवीन मंडी में मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी। सुबह प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता वहां पहुंचने लगे। पुलिस कर्मियों ने तलाशी के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश दिया।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर से पहले स्पष्ट रुझान और शाम चार बजे से परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए कुल 851 प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश की है। बीते ढाई माह में प्रदेश में सात चरणों में मतदान के दौरान औसत 56.92 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
बदायूं : मतगणना केंद्र के अंदर जाने से पहले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की तलाशी लेते पुलिस कर्मी।
शिकोहाबाद। सुभाष तिराहे पर नगला खंगर इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा और पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद। मतगणना स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्व दीप सिंह
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद मंडी समिति के प्रवेश द्वार पर पुलिस द्वारा मतगणना कर्मियों चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश करते हुए।
गाजीपुर; नवीन कृषि मंडी समिति के दक्षिणी छोर पर एजेंटो की तलाशी लेते पुलिस कर्मी।
एटा-अलीगंज मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त। विपक्ष की चेतावनी के बाद बरती जा रही कड़ी सतर्कता।
लोकसभा चुनाव की मतगणना फर्रुखाबाद में सातनपुर मंडी में होगी। इसके लिए देर रात तक जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जाती रहीं। सुबह 5.30 बजे से ही प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता वहां पहुंचने लगे। पुलिस कर्मियों ने तलाशी के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश दिया।
कौशांबी के मंझनपुर चौराहे पर मतगणना से पहले मुस्तैद पुलिस कर्मी
यूपी सरकार के चार मंत्री भी लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे हैं। इनमें जितिन प्रसाद को पीलीभीत, जयवीर सिंह को मैनपुरी, अनूप प्रधान को हाथरस और दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से मैदान में उतारा गया।
एनडीए से उत्तर प्रदेश के आठ विधायक चुनावी समर में उतरे हैं। इनमें पर्यटन मंत्री विधायक जयवीर सिंह को मैनपुरी, खैर के विधायक व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को हाथरस, फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल को फूलपुर, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद, निषाद पार्टी के मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद को भदोही, नहटौर से विधायक ओम कुमार को नगीना, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान (रालोद) को बिजनौर, छानबे से विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) से राबर्टसगंज से चुनावी मैदान में हैं।
अलीगढ़ में देर रात हुई बरसात, कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना
अखिलेश यादव ने एक वीडियो साझा कर विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का आरोप लगाया है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख @ECISVEEP @CEOUP व पुलिस प्रमुख @dgpup @Uppolice इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का… pic.twitter.com/0eJwFHlq5u
आगरा: खेरागढ़ मंडी के गेट से एजेंटों की तलाशी के बाद ही दिया जा रहा है प्रवेश।
आगरा का ताज किसके सिर पर सजेगा। यह दिलचस्प है। अगर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर नजर डालें तो यहां केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर बतौर भाजपा प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। बसपा ने कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रहीं सत्या बहन की पुत्री पूजा अमरोही को टिकट थमाया। सपा ने बहुत पुराने बसपाई रहे जूता कारोबारी सुरेश चंद कर्दम पर भरोसा जताया।
आगरा सीट के नतीजे देखने के लिंक को क्लिक करें
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अमेठी के चुनावी रण में तीसरी बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। सोनिया-राहुल के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। बसपा से नन्हे सिंह चौहान प्रत्याशी हैं।
अमेठी सीट के नतीजे देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
मीरजापुर लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी किस्मत आजमां रहे हैं। अपना दल एस एनडीए से अनुप्रिया पटेल आइएनडीआइए से सपा के रमेश चंद्र बिंद और बसपा से मनीष त्रिपाठी मैदान में हैं। 1952 से लेकर 1989 तक मीरजापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। पहली बार जान एल विल्सन सांसद बने थे। साल 1957 में उन्हें दोबारा जीत मिली।
मीरजापुर सीट के नतीजे सबसे पहले देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
इस बार नगीना सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। सीट चर्चा का विषय तब बनी जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ASP (आजाद समाज पार्टी) को सपा-कांग्रेस गठबंधन ने टिकट नहीं दिया। चंद्रशेखर लंबे समय से नगीना सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए थे।
नगीना सीट का रिजल्ट देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ रही रायबरेली सीट पर इस बार कांग्रेस से राहुल गांधी मैदान में है। भाजपा ने पिछली बार सोनिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। यहां गुटबाजी से पार पाना ही भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। क्या वह इस बार परिवार की दूसरी परंपरागत सीट पर विरासत बचा पाएंगे?
रायबरेली सीट का परिणाम सबसे पहले देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी भाजपा (BJP) से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। मोदी के खिलाफ आईएनडीआईए से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) मैदान में हैं। वह यहां लगातार तीन लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। बसपा (BSP) ने सपा छोड़कर आए अतहर जमाल लारी (Athar Jamal Lari) को मैदान में उतारा है।
वाराणसी सीट के नतीजे सबसे पहले देखने के लिए लिंक को क्लिक करें
सपा ने अखिलेश यादव को कन्नौज, जियाउर्रहमान बर्क को संभल, लाल जी वर्मा को अंबेडकरनगर, अवधेश प्रसाद को फैजाबाद व रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ से चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने एकमात्र विधायक वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से उतारा है।
पर्यटन मंत्री विधायक जयवीर सिंह को मैनपुरी, खैर के विधायक व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को हाथरस, फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल को फूलपुर, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद, निषाद पार्टी के मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद को भदोही, नहटौर से विधायक ओम कुमार को नगीना, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान (रालोद) को बिजनौर, छानबे से विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) से राबर्टसगंज से चुनावी मैदान में हैं।
भाजपा व सहयोगी दलों की तरफ से सर्वाधिक सीट वाले उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की राह निकालने के लिए भाजपा व अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतरी साध्वी निरंजन ज्योति पर सभी की नजरें हैं।
लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।
मतगणना की तैयारियां पूरी- प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या
#WATCH | Uttar Pradesh: On the preparation for Lok Sabha poll counting day today, Praveen Kumar IG Ayodhya says, “The necessary arrangements have been made as per the guidelines of the ECI… CCTV has been installed…Briefing has been done to the forces…Any untoward incident… pic.twitter.com/uEkplCBkQx
मतगणना की तैयारियां पूरी: मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना
#WATCH | Uttar Pradesh: On preparation for Lok Sabha poll counting day today, Moradabad SSP Hemraj Meena says, “At 8 am the counting of the votes will begin here…All the arrangements have been made…We have made the necessary force deployment at the centre…Barricades have… pic.twitter.com/8pBCW686mM
रमाबाई रैली स्थल पर आज सुबह आठ बजे से जब लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी तो दिन में एक बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि राजनाथ और कौशल की हैट-ट्रिक पूरी होगी या आइएनडीआइए के प्रत्याशी बाजी मारेंगे। राजनाथ सिंह 2019 का चुनाव करीब साढ़े तीन लाख मतों से जीते थे। इस बार राजनाथ का दावा पांच लाख मतों के अंतर से जीतने का है।
सपा मतगणना के दौरान करा सकती है दंगा व हिंसा : भाजपा
भाजपा व सहयोगी दलों की तरफ से सर्वाधिक सीट वाले उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की राह निकालने के लिए भाजपा व अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, चंदौली से डा. महेंद्र नाथ पांडेय, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतरी साध्वी निरंजन ज्योति पर सभी की नजरें हैं।
लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।
