लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल।
13 एग्जिट पोल के डेटा के मुताबिक, पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं।
हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।
एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को बहुमत
चुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और ‘हवा का रुख’ समझा। हर राज्य के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स, सीनियर जर्नलिस्ट, आम लोगों से वहां के राजनीतिक हालात, उससे बनने वाले समीकरण, बड़े मुद्दे और राज्य-केंद्र की योजनाओं के असर के बारे में पूछा और उसे समझा।
इस हिसाब से समझ आया कि इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
फर्स्ट फेज (19 अप्रैल): 21 राज्यों की 102 सीटों पर 66.14% वोटिंग
सेकेंड फेज (26 अप्रैल): 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66.71% वोटिंग
थर्ड फेज (7 मई): 11 राज्यों की 93 सीटों पर 68% वोटिंग
चौथा फेज (13 मई): 10 राज्यों की 96 सीटों पर 69.58% वोटिंग
पांचवां फेज (20 मई): 8 राज्यों की 49 सीटों पर 62.91% वोटिंग
छठा फेज (25 मई): 8 राज्यों की 58 सीटों पर 63.37% वोटिंग
सातवां फेज (01 जून): 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में हिंसा
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
