नशेड़ी आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली, हालात स्थिर

Spread the love

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में प्रेम-प्रसंग के चलते आकाश नाम के एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, एक गोली युवती के कंधे और दूसरी हाथ में लगी। अब सवाल यह उठता है इस प्रेम कहानी में ऐसा क्या हुआ जो प्रेमी आकाश ने ऐसा कदम उठाया। घटना गुरुवार देर रात करीब 2 बजे की है युवती लक्ष्मी थापा (21) अपनी बड़ी बहन राधिका और 7 साल की भांजी के साथ किराए के मकान में रहती है। लक्ष्मी और उसकी बहन राधिका आर्केस्ट्रा में काम करती हैं बताया जा रहा है कि बनारस के एक ऑर्केस्ट्रा इवेंट में लक्ष्मी और आकाश की मुलाकात हुई, यह मुलाकात पहले दोस्ती फिर धीरे धीरे प्रेम में बदल गई वहीं परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी को जब आकाश की आपराधिक प्रवृत्ति और नशे की लत के बारे में पता चला, तो उसने आकाश से दूरी बनाना शुरू कर दिया बावजूद इसके प्रेमी आकाश लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर लक्ष्मी को परेशान करता रहा पीछा छुड़ाने की इसी कोशिश के चलते गुस्से में आकर प्रेमी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
लक्ष्मी कि बहन राधिका ने पुलिस को बताया कि देर रात 2 बजे आकाश शराब के नशे में धुत होकर उनके घर में जबरन घुस आया और राधिका को धक्का देकर लक्ष्मी के कमरे में जा पहुंचा पहले तो उससे गाली-गलौज और मारपीट की बाद में तमंचा निकालकर लक्ष्मी को गोली मार दी, इसके बाद आरोपी ने घायल लक्ष्मी को उसी कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और अपनी कार में बैठ मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे घायल लक्ष्मी को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसीपी का कहना है कि FIR दर्ज कर आरोपी कि तलाश की जा रही है।

Previous post कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपी चढ़े एसटीएफ के हत्थे
Next post भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों कि टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *