अग्निवीर 4 साल में रिटायर, 75 साल के बूढ़े को चाहिए तीसरा मौका, मीसा भारती का पीएम मोदी पर जोरदार हमला – Jansatta

Spread the love

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी और मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। पटना के बिहटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं। जिसमें नौजवान चार साल में रिटायर होकर घर बैठेगा और ये बूढ़ा प्रधानमंत्री 75 साल की उम्र में एक और मौका मांग रहा है, लेकिन देश की जनता बेवकूफ नहीं है।
मीसा भारती ने कहा कि काठ की हांडी चूल्हे पर बार-बार नहीं चढ़ती है। भारती ने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह देश बचाने का चुनाव है। ये आरक्षण और संविधान बचाने का चुनाव है।
पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने आगे कहा कि बीजेपी नेता लगातार 400 पार का नारा लगा रहे थे, लेकिन अब यह नारे बंद हो गए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह नारा भूल गए हैं। क्योंकि देश की जनता ने 400 पार नारे की हवा निकाल दी है।
मीसा भारती ने सवालिया लहजे में पीएम मोदी से पूछा कि आपने अपने 10 साल के शासन में देश के नौजवानों के लिए क्या किया? आपको किसानों की मदद करनी थी, लेकिन आपने पूंजीपतियों की मदद की। किसानों की कर्ज के बदले अंबानी-अडानी के कर्ज माफ किए।
इससे पहले भी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के कई नेता सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मीसा भारती ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था।
लालू की बेटी मीसा भारती लगातार तीसरी बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में भी उन्होंने पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार बीजेपी के राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था। अबल तीसरी बार भी बीजेपी के राम कृपाल यादव और मीसा भारती आमने-सामने हैं।

source

Previous post Prajwal Revanna: 'नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह साध ली चुप्पी', राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना – ABP न्यूज़
Next post इन्‍होंने मेरे गृह मंत्री को भी जेल में डाल दिया था… PM मोदी ने याद किया वो पल और पूछा- फिर वो क्‍यों हार… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *