अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज अच्छी खबर है, क्योंकि भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही लू के थपेड़े झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को आज गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने जा रही है. लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आज आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. धूल भरी हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ही गिरावट होगी.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले दो दिन उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रहे हैं, पारा अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है. रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा था. लेकिन आज यानी मंगलवार और बुधवार को दो दिन उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. अचानक मौसम बिगड़ेगा और तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होगी. जिससे तापमान में गिरावट होगी.
तप रहे हैं ये जिले
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर शहर, आगरा, प्रयागराज और लखीमपुर जैसे जिले उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म हैं. जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है.
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
'मुझे नहीं लगता…', जिस फिल्म ने 1 झटके में बना दिया स्टार, उसके बारे में क्या बोल गए 'पुष्पा' के विलेन
यूरिया और दूसरे खाद का छोड़िए चक्कर! फसलों के लिए संजीवनी है ये घरेलू उपाय, जमकर होगी पैदावार
1920s की स्टाइल साड़ी पहन कर निकलीं आलिया भट्ट, नैचर से जुड़ी है खासियत, दुनिया को दिखाई भारतीय कल्चर की झलक
1984 में जितेंद्र की 1 फिल्म के आगे, पस्त हो गए थे धर्मेंद्र-अमिताभ, नहीं काम आया था राजेश खन्ना का भी स्टारडम
विनोद खन्ना ही नहीं, ओशो से प्रेरित था ये डायरेक्टर, शादीशुदा होकर सगी भांजी पर आया दिल, फिर कर ली शादी
अनलकी निकली पूर्व प्रधानमंत्री की पोती, खाया बार-बार धोखा, कभी दर्जनों लोगों संग जुड़ा था इस मासूम बच्ची का नाम!
चिलचिलाती धूप में शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखेंगे ये Fruity-Creamy icecream
कहीं बनी झोपड़ी…तो कहीं लटके मक्के के बीज, छत्तीसगढ़ में बना गजब का मतदान केंद्र, आकर्षण का केंद्र
रूई जैसे दिखते हैं बादल, पर जानते हैं इनका वज़न? जान भी लिया, तो यकीन करना होगा मुश्किल ….
