PM Narendra Modi AI Dance Video: देश में सियासी माहौल है। सियासी माहौल के बीच नेताओं के कई कार्टून और एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक एनिमेटेड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद X पर इस वीडियो को रिपोस्ट किया है।
दरअसल X पर पीएम नरेंद्र मोदी के डांस का एक AI वीडियो @Atheist_Krishna नाम के एक हैंडल से पोस्ट किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी का AI अवतार इस वीडियो में किसी रॉक स्टार की तरह डांस करता नजर आ रहा है।
पीएम मोदी की AI वीडियो के साथ यूजर लिखता है, “यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ‘द डिक्टेटर’ मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं कराएगा।”
इसके कुछ देर बाद खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस वीडियो को रिपोस्ट कर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया। ??? चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है!”
Like all of you, I also enjoyed seeing myself dance. ???
Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumour https://t.co/QNxB6KUQ3R
पीएम नरेंद्र मोदी के इस AI डांस वीडियो पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आनंद रंगनाथन नाम के एक यूजर इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया के जरिए कोलकाता पुलिस पर तंज करते हुए लिखते हैं, “आपको नाम और निवास सहित अपनी पहचान तुरंत उजागर करने का निर्देश दिया जाता है। अगर मांगी गई जानकारी का खुलासा नहीं किया जाता है, तो आप सीआरपीसी की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।”
@memenist_ नाम के यूजर वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखते हैं- एक तीर से दो निशाने
@ChillamChilli नाम के यूजर पीएम मोदी के साथ अमित शाह की बातचीत से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखते हैं- मीम कम्यूनिटी का फूल समर्थन मोदी जी
@SaffronSunanda नाम के यूजर लिखते हैं- जो आपको तानाशाह कह रहे थे वो किसी कोने में रो रहे होंगे ?
