Gujarat Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3: गुजरात की 25 सीटों पर वोटिंग आज, चुनावी मैदान में अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्री – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक इन सीटों पर कुल 47.03 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है. सूरत की सीट पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है.
Gujrat Voting
1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 1 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई है. यहां पर 49.27 प्रतिशत मतदान हुआ है. गुजरात में 37.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
गुजरात में 11 बजे तक 24.35 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां की 25 सीटों पर लोग वोट डाल रहे हैं.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल गौतम अडानी ने अहमदाबाद में अपने वोट का इस्तेमाल किया.
#WATCH | Adani group chairman Gautam Adani arrives at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat to cast his vote for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/fLwAWxCesx
— ANI (@ANI) May 7, 2024
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अहमदाबाद में वोट डाला. वह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Delhi LG VK Saxena casts his vote at a polling station in Prakash Higher Secondary School pic.twitter.com/OA2K6qkehT
— ANI (@ANI) May 7, 2024
वोटिंग को लेकर 9 बजे तक के आंकड़े आ गए हैं. अब तक 10.57 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं. सबसे बंगाल में वोटिंग हुई है. यहां पर अब तक 14.60 फीसदी मतदान हुआ है.
कहां कितनी वोटिंग हुई.
अहमदाबाद में पीएम मोदी और अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाल दिया है. उन्होंने अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा मुनिस्पल ऑफिस में वोट डाला.
गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाल दिया है. वह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे.
वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस गर्मी में आप लोग दिन रात दौर कर रहे हैं. आप अपने स्वस्थ की चिंता करें. मीडिया में कंपीटशन है. समय से आगे दौड़ना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है, मैं देशवासी को आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं हैय हमारे देश में दान का एक माहात्म्य है. देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करे. यही जगह है जहां मैं रेगुलर मतदान करता हूं. मैं कल रात को आंध्र से आया हूं. अभी गुजरता में हूं. मध्य प्रदेश जाना है. तेलंगाना भी जाना है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets people after casting his vote for #LokSabhaElections2024 at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat
Union Home Minister Amit Shah is also present. pic.twitter.com/iXuVdQsRDs
— ANI (@ANI) May 7, 2024
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाल दिया है. वोटिंग सेंटर पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं.
पीएम मोदी अहमदाबाद के मतदान केंद्र पहुंच गए हैं. उनके साथ अमित शाह भी हैं.
गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में उस वोटिंग सेंटर पर पहुंच गए हैं, जहां पर पीएम मोदी वोट डालेंगे.
पीएम मोदी ने लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, जाइए और वोट डालिए.
आज गुजरात की 25 लोकसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह की सीट पर भी वोटिंग है.
पीएम मोदी आज सुबह 7.30 बजे रानीप के निशान स्कूल में वोट डालेंगे. गृहमंत्री अमित शाह सुबह 9 बजे अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में भाग लेने के लिए सोमवार रात गुजरात पहुंच चुके हैं.राज्य की 26 में से 25 सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सूरत सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली है. मोदी यहां रानीप इलाके में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में स्थित एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वहीं शाह नारानपुरा इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे.
मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, दिव्यांग यूनिक आइडी कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, मनरेगा जाब कार्ड, पेंयान दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक या डाक घर की फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी अधिकारिक पहचान पत्र, स्मार्ट कार्ड और स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड.
गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 लोकसभा सीट के लिए आज मतदान होगा. कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के मुकेश दलाल सूरत से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.गुजरात में कांग्रेस ने चार मौजूदा और आठ पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है और वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. समझौते के तहत कांग्रेस को 24 सीट (सूरत सहित) मिलीं, जबकि आप को भावनगर और भरूच दी गई हैं.
आप ने मौजूदा विधायक चैतर वसावा को भरूच सीट से और उमेश मकवाना को भावनगर सीट से मैदान में उतारा है. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में कुल 4.97 करोड़ व्यक्ति, जिनमें 2.56 करोड़ पुरुष, 2.41 करोड़ महिलाएं और 1,534 तीसरे लिंग के लोग शामिल हैं, 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे. देखें LIVE अपडेट
Published On – May 07,2024 5:09 AM

source

Previous post MP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, दांव पर है इनकी प्रतिष्ठा – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Modi Dance: क्या आपने देखा है PM Modi का डांस, खुद किया सोशल मीडिया पर किया शेयर – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *