लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, दो जख्मी, बरेली में तनातनी, संभल में सपा प्रत्याशी की पुलिस से झड़प – हरिभूमि

Spread the love

download app from
लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, संभल बरेली और बदायूं में भी झड़प।
Lok Sabha Election 2024 Phase-3 Voting: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान मैनपुरी, संभल और बदायूं सहित में कुछ इलाकों में झड़प की खबरें सामने आई हैं। मैनपुरी के तेजगंज में विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी तरह संभल में सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई। 
मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह व उनके पुत्र सुमित सिंह किशनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 176 तेजगंज पहुंचे थे। तभी यहां हंगामा शुरू हो गया, लोग पथराव करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। कुछ गाड़ियों के कांच टूट गए। भाजपा एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। 
संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है।

संज्ञान ले चुनाव आयोग,… pic.twitter.com/4iWcunvYmH
पर्ची चेकिंग के नाम पर मतदाताओं से अभद्रता 
संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी, कुंदरकी, चंदौसी और असमोली में मतदाताओं से मारपीट की घटना सामने आई है। सपा ने शिकायत करते हुए पुलिस द्वारा अनावश्यक परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। कहा, वोटर पर्ची चेकिंग के नाम पर मतदान प्रभावित करने का प्रयास है। चुनाव आयोग को संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। 
 
मैनपुरी लोकसभा के करहल में भाजपा समर्थकों द्वारा सपा के बूथ एजेंटों पर हमला करके बस्ता फेंका गया।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri pic.twitter.com/qjFeHY9igi
कासगंज में BJP विधायक के भाई को खदेड़ा 
कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ में भाजपा विधायक के भाई यतेंद्र कुमार उर्फ काले को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। उन पर पोलिंग बूथ में घुसकर मतदानकर्मियों को धमकाने का आरोप है। काले ने इस दौरान सपा के एजेंटों से भी अभद्रता की थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। 
बरेली में बहिष्कार से बिगड़ा महौल 
बरेली लोकसभा के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में वोटिंग को लेकर तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मंगलवार सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते  हुए  चुनाव का बहिष्कार कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध करते हुए समझाने की कोशिश की, जिससे ग्रामीण और भड़क गए। 

 
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post Gujarat Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3: गुजरात की 25 सीटों पर वोटिंग, 3 बजे तक कितना मतदान हुआ? – TV9 Bharatvarsh
Next post Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में Amit Shah, Dimple Yadav, Supriya Sule ने डाला वोट – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *