PM Modi in Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला का आशीर्वाद लेकर किया रोड शो – Jansatta

Spread the love

PM Modi in Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को लेकर धुआंधार प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज इटावा में एक रैली करने के बाद अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में जाकर रामलला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अयोध्या में चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत एक बड़ा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे।
PM मोदी के आज अयोध्या के कार्यक्रम की बात करें तो पीएम करीब 6:40 मिनट पर अयोध्या में पहुंचे थे। इसके बाद शाम सात बजे के बाद उन्होंने राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद से ही उनका रोड शो शुरू हो गया था, जो कि 2 किलोमीटर दूर जाकर खत्म हुआ।
PM मोदी के रोड शो को लेकर अयोध्या में भारी भीड़ देखने को मिली। इसमें बुजुर्गों से लेकर युवा और छोटे बच्चे सभी भीड़ में शामिल थे। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी पहली बार अयोध्या पहुंचे, जिसके चलते लोगों में यहां ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा था।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi offers prayers at the Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh.

This is PM Modi's first visit to Ayodhya after the Ram Lalla idol's consecration on January 22, 2024. pic.twitter.com/IqaynZOnil
PM Modi के रोड शोर को लेकर बता दें कि PM नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए विशेष रथ को फूलों से सजाया गया था। राम जन्मभूमि पथ पर फूलों से सजाकर रथ तैयार किया गया था। मोदी का यह रोड शो राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के बाद सुग्रीव किला राम जन्मभूमि पथ से राम पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक तक पहुंचा था।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने एक रथ पर खड़े होकर दो किलमोटीर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और फैजाबाद से बीजेपी के प्रत्याशी लल्लू सिंह भी थे।
गौरतलब है कि पीएम मोदी BJP उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। अयोध्या के जरिए पीएम मोदी ने अवध की नौ लोकसभा सीट पर वोटरों को साधने की कोशिश की है।

source

Previous post 28% contesting Phase 4 Lok Sabha elections are crorepati candidates – Business Standard
Next post Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 LIVE: वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे, महाराष्ट्र में धीमा मतदान – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *