Lok Sabha Election 2024: पूर्वी दिल्ली में भाजपा और आप की जंग, एक को केंद्र तो दूसरे को राज्य की योज.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। भाजपा प्रत्याशी योजनाएं लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं तो आप प्रत्याशी बेटा बनकर आत्मीयता जोड़ रहे हैं। दोनों ही मतदाताओं का विश्वास जीतने में जुटे हैं कि संसद में उनकी आवाज बनकर गूंजेंगे। जानिए दोनों किन मुद्दों के सहारे जनता से हो रहे हैं मुखातिब।
आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और आप की जंग है। भाजपा ने जहां हर्ष मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है, वहीं आप ने कुलदीप कुमार पर भरोसा जताया है। दोनों प्रत्याशी ये दावा कर रहे हैं कि वे क्षेत्र के विकास की नई रेखा खींचने का काम करेंगे। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के दलों को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में लोग इनके बारे में क्या सोच रहे हैं, वह मतदान करके ही अपना निर्णय देंगे।

loksabha election banner

आईएनडीआई गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को क्षेत्र में लोग मोनू संबोधित करते हैं। वह बेटा बनकर जनसंपर्क और रैली में लोगों के बीच जा रहे हैं। बता रहे हैं कि वह यहीं जन्मे और बड़े हुए हैं, यह लोकसभा क्षेत्र उनका घर है। कुलदीप लोगों को यह बता रहे हैं कि वह एक सामान्य परिवार से हैं।

जब बुलाएंगे, तब पहुंचेंगे

वह बताते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशीर्वाद देकर पहले पार्षद बनाया। फिर विधायक के रूप में कोंडली के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। अब सांसद बनके आपकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए लोगों से वोट का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कह रहे हैं कि लोग जब बुलाएंगे, वह पहुंचेंगे। जो काम बताएंगे, वह करके दिखाएंगे।

गिना रहे पुराने काम

पार्षद और विधायक रहते हुए क्षेत्र में कौन से कार्य करा चुके हैं, यह भी बताना नहीं भूल रहे। खुद को जनसेवक के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा पर हमलावर होते हुए आरोप भी लगाते हैं कि पिछले दो कार्यकाल में भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं किया। दोनों ही क्षेत्र से बाहर के थे। इस बार भी बाहरी प्रत्याशी उतारा है।
यह भी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ने षड्यंत्र करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, क्योंकि उन्होंने बिजली, पानी और महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त देने का काम किया है। सुबह पार्कों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि क्षेत्र के विकास और लोगों के सम्मान के लिए सदैव आगे रहेंगे।

क्या कहते हैं भाजपा प्रत्याशी

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के रण में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा पहले अपना विजन रख रहे हैं, फिर पार्टी के किए कार्यों को गिनाते हैं, फिर विपक्षी दलों पर हमला बोल रहे हैं। लोगों से संवाद कर रहे हैं कि वह सांसद बने तो क्या करेंगे, यह बताकर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। बता रहे हैं कि सांसद चुने जाने पर क्षेत्र में सरकारी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और युवाओं के लिए एक विश्वविद्यालय परिसर लाएंगे।
यमुना की स्वच्छता के लिए रिवर फ्रंट बनाने का वचन दे रहे हैं। जहां झुग्गी-वहीं मकान का सपना साकार कराने की प्राथमिकता बता रहे हैं। पेशे से प्रकाशक मल्होत्रा इंटरनेट मीडिया के हर प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। जहां अपने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक जीवन का परिचय देते नजर आ रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि भाजपा मात्र एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि विचारधारा है, जो जनहित के बारे में सोचती है।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी, दूसरे नंबर पर इनका नाम, जानिए कितनी है संपत्ति

बाहरी का टैग हटाने का प्रयास

वह लोगों को बताते है कि उनकी पार्टी के दस वर्ष के कार्यकाल में एक्सप्रेस-वे और पेरिफेरल-वे का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया। स्वानिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को सक्षम बनाया। प्रतिद्वंद्वी उन्हें लोस क्षेत्र से बाहर का बताते हैं, इसलिए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो के जरिये बता रहे हैं कि उनका जन्म शाहदरा में हुआ, कृष्णा नगर स्थित सरकारी स्कूल में उनके माता-पिता शिक्षक थे। वह प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के दल आप पर हमला कर रहे हैं। भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: इन 25 कंपनियों में लगा है राहुल गांधी का पैसा, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में करोड़ों का निवेश; देखें पूरा ब्योरा

source

Previous post Deepfake Issues: जब डीपफेक वीडियो का शिकार होने पर पूरी रात सो नहीं पाए थे अमिताभ बच्चन, PM Modi ने किया बड़ा खुलासा – हरिभूमि
Next post UPSSSC JE Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती के लिए आवेदन आज से होंगे शु.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *