MP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: शाम पांच बजे तक 62.28% मतदान, राजगढ़ में सर्वाधिक और यहां हुई सबसे कम वोटिंग – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। गुना से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण संपन्न हो चुका है। नौ लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। कुल 63.03 फीसदी मतदान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कुल 127 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चार जून को मतगणना होगी। 

बता दें कि पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी बची आठ सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: अगर आप हैं जिम्‍मेदार मतदाता तो भूल कर न करें ये काम; वोट डालने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्‍यान
इन सीटों पर हुई वोटिंग

  • मुरैना
  • भिंड
  • ग्वालियर
  • गुना
  • सागर
  • विदिशा
  • भोपाल
  • राजगढ़
  • बैतूल

तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर 62.28 फीसदी मतदान हुआ।

केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है जो देश को वैश्विक मंच पर ले गए हैं और देश के लोग पीएम मोदी पर विश्वास करते हैं। चुनाव आयोग चाहता है कि मतदान प्रतिशत बढ़े और हम इसके लिए काम कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर शाम तीन बजे तक 54.09 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 44.67 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र में तीन पीढ़ियों ने साथ में मतदान किया। विद्यावती दुबे, डॉ. कृपाशंकर चौबे, रक्षा दुबे चौबे व वत्सला चौबे एक साथ मतदान करने पहुंचे।
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजगढ़ में सबसे अधिक 34.81 और भिंड में सबसे कम 25.46 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
ग्‍वालियर की कलेक्‍टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 में बने मतदान केंद्र अपना मत डाला। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।
हरदा में 108 वर्षीय मथुरा बाई ने मतदान किया। वे हरदा की गोकुलदास देव कॉलोनी की रहने वाली हैं।
शिवपुरी जिले के कांकर पंचायत में ईको ग्रीन आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पानी की प्लास्टिक बोतल के स्थान पर मिटटी के कुल्हड़ और मटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पोलिंग पार्टी को पत्तल में भोजन कराने की व्यवस्था है।
विदिशा लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं महिला मतदाताओं ने लोक गीत गाया।

#WATCH | Madhya Pradesh: Women voters sing folk songs as they arrive to cast their votes at a polling booth in Vidisha Lok Sabha constituency.

(Video: Office of Shivraj Singh Chouhan) #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/4fdGiG8Hl3
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं… बड़ी संख्या में वोट डालें। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। मध्य प्रदेश शांति की भूमि है। सभी व्यवस्थाएं लागू हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने के बाद नर्मदा नदी की पूजा की।

#WATCH | Sehore: Former Madhya Pradesh Chief Minister and BJP candidate from Vidisha, Shivraj Singh Chouhan offers prayers to Narmada river after casting his vote.

Congress has fielded Pratap Bhanu Sharma from here Vidisha. BJP’s Ramakant Bhargava is the sitting MP from the… pic.twitter.com/TvmLbVdvsL
 मध्य प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 14.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजगढ़ में सबसे अधिक 16.57 और भिंड में सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान हआ है।
केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।
#WATCH | Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia, Union Minister and BJP candidate from Guna arrives at a polling booth in Shivpuri to cast his vote for the #LokSabhaElections2024

Congress has fielded Rao Yadavendra Singh against Jyotiraditya Scindia from Guna. pic.twitter.com/awPmsh7M8R
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार ने सीहोर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने यहां विदिशा से प्रतापभानु शर्मा को मैदान में उतारा है। इस सीट से बीजेपी के रमाकांत भार्गव मौजूदा सांसद हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हुआ। मैंने मतदान किया। वोट लोकतंत्र की आत्मा है, लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सभी को वोट डालना चाहिए।

#WATCH | Former Madhya Pradesh Chief Minister and BJP candidate from Vidisha, Shivraj Singh Chouhan & his family cast their votes at a polling booth in Sehore.

Congress has fielded Pratap Bhanu Sharma from here Vidisha. BJPs Ramakant Bhargava is the sitting MP from the seat.… pic.twitter.com/4XozaxdV3m
मध्य प्रदेश के भोपाल में मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम हैं। यहां के चार इमली मतदान केंद्र पर लकी ड्रॉ निकाला जा रहा है।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी ने यहां से आलोक शर्मा को तो कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां से मौजूदा सांसद हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी वीडी शर्मा ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोगों को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें…हर वोट मायने रखता है।
मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है। मतदान लोकतंत्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है… मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान करें।
राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 33 साल बाद चुनाव में उतरे हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को उतारा है। बसपा ने डॉ. राजेंद्र सूर्यवंशी को टिकट दिया है।
विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान छठी बार मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने प्रतापभानु शर्मा और बसपा ने किशन लाल को उतारा है। चार निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।
मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजरे हैं। यहां से पहली बार भाजपा की टिकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बसपा ने धनीराम चौधरी और कांग्रेस ने यादवेंद्र राव देशराज सिंह को उतारा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सिंधिया को इसी सीट पर शिकस्त दी थी।
ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के सामने कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को उतारा है। निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस का चार-चार पर कब्जा है।

source

Previous post Lok Sabha Election: तीसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें – अमर उजाला
Next post बदायूं Polling Live Updates; 1 बजे तक 35.43 फीसद हुआ मतदान, सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाया लाठी चार्ज करने का आरोप – Lok Sabha Election 2024 – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *