प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 मई) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में जनसभाएं कीं।
मेदिनीपुर में पीएम ने कहा कि कि TMC घुसपैठियों का स्वागत करती है, लेकिन उन हिंदू अल्पसंख्यकों का विरोध करती है जो दूसरे देशों (पाकिस्तान-बांग्लादेश) से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं। अभी 4 दिन पहले 300 से ज्यादा शरणार्थियों को नागरिकता देकर एक नई शुरुआत की गई है। मैं TMC से कहना चाहता हूं, ध्यान से सुन लें… CAA मोदी की गारंटी है।
पीएम ने कहा कि मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा। वे हमसे उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन TMC शरणार्थियों और CAA का विरोध कर रही है। CAA लागू नहीं होने की बात कहते हैं। TMC, कांग्रेस और लेफ्ट दीवार पर लिखकर रख लें, जब तक मोदी जिंदा हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे कुछ भी।
पुरुलिया-विष्णुपुर-मेदिनीपुर में मोदी के भाषण की 8 मुख्य बातें
कांग्रेस-JMM को विकास का क-ख-ग नहीं मालूम, शहजादे की भाषा नक्सलियों वाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज झारखंड पहुंचे थे। उन्होंने जमशेदपुर के घाटशिला में कहा कि कांग्रेस को विकास का क-ख-ग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-JMM-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।
हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इन लोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पीएम ने कहा था- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस
प्रधानमंत्री मोदी ने 18 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा में कहा था कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। मैं आपके लिए ही दिनरात मेहनत कर रहा हूं। मेरा पल-पल आपके लिए है। जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है।
कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की 4 सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है। कांग्रेस के शहजादे आपकी (जनता) संपत्ति की एक्सरे कराकर उसका आधा हिस्सा अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ये लोग कई सालों से करते आ रहे हैं।
साल 2024 में वोट पाने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की रिमोट वाली सरकार ने वोट जिहाद वालों से सौदा किया। वोट के बदले दिल्ली के लोगों की संपत्ति का सौदा हुआ। 123 संपत्तियां रातोंरात वक्फ बोर्ड को सौंप दी गईं। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
