रांची. देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है. इसी क्रम में झारखंड में आज दूसरे चरण में 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है. हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर है. इसके साथ ही गांडेय विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. जिसमें कल्पना सोरेन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे. ये सीट गिरिडीह में आती है. गांडेय उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है. जेएमएम विधायक रहे सरफराज अहमद के इस्तीफे के कारण गांडेय विधानसभा सीट खाली हो गई थी. इस वजह से वहां चुनाव करना जरूरी हो गया है. सरफराज अहमद अब राज्यसभा के सांसद हैं.
लोकसभा सीटों में से हजारीबाग लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा ने हजारीबाग सदर सीट के विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है. तो वहीं कांग्रेस ने जय प्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है. चतरा लोकसभा चुनाव के मैदान में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने कालीचरण सिंह के रूप में नए चेहरे को मौका दिया है, तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर दांव आजमाया है. इसके बाद कोडरमा में बीजेपी ने सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन ने भाकपा (माले) के विधायक बिनोद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. जानें ताजा अपडेट्स…
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 41.89% फीसदी वोटिंग हुई है. इस दौरान चतरा में सबसे ज्यादा 42.76%, हजारीबाग में 40.16% और कोडरमा में 42.73% वोटिंग हुई है.
झारखंड में सुबह 11 बजे तक 26.18% प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. यहां सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है. इस दौरान चार घंटों में 11 बजे तक 26.18% मतदाताओं ने वोट डाला.
झारखंड में सुबह 9 बजे तक 11.68% मतदान हो चुका है. यहां की तीन सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, 58 लाख 23 हजार 721 वोटर्स इनके भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें से 29,93,581 पुरुष मतदाता, तो 28,30,085 महिला मतदाता हैं.
Tags: Jharkhand news, Loksabha Election 2024
इंदौर में बाइकर्स का जलवा…पलभर के लिए नजर हटाना मुश्किल, हाई-एंड बाइक से दिखाए फिल्मों जैसे स्टंट
किसानों के लिए ATM है इसकी खेती! 120 दिनों फसल तैयार, गर्मी में लगाएं सालों पर कमाएं, जानें सही तरीका
अमिताभ बच्चन संग काम कर 2 बार रोई हीरामंडी स्टार, बोलीं- 'मैं ये भी नहीं बता सकती कि ये कितना पागलपन था..'
महाकाल दर्शन के साथ अब कीजिए अंतरिक्ष की सैर, 3D तकनीक से दिखेगा ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा
अब दिल्ली में भी मिलेगा जम्मू कश्मीर का फेमस कलाड़ी कुलचा, जानें कैसे होता है तैयार
kawardha Accident Photos: अंतिम समय पर क्या बोला ड्राइवर, महिलाओं की ही क्यों हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
सुपरहिट सीरियल, चमचमाता करियर, फिर भी सुपरहिट शो का एक्टर 26 दिनों तक जीता रहा 'सन्यासी' की जिंदगी
नहीं देखा होगा ऐसा पार्क, समुद्र के किनारे चट्टानों का अद्भुत संगम, तस्वीर लेने के लिए लगती है कतार
37 साल की ये हीरोइन 1 शर्त पर छोड़ देगी बॉलीवुड, दिया बड़ा बयान; 'झूठी है फिल्मी दुनिया, सब कुछ फेक है..'
