Live
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है. जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 voting Live: सोमवार को शाम 6 बजते ही लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग खत्म हो जाएगी. इस बीच, महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में जमकर हिस्सा लिया. मुंबई की सभी छह सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी है. सुबह-सुबह वोट डालने वालों में कई फिल्मी सितारे शामिल हैं. उन्होंने मतदान के बाद लोगों से भी अपना वोट जरूर डालने की अपील की.
पिछले साल भारत की नागरिकता लेने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया. गांधी ग्राम मतदान केंद्र पर मतदान के बाद उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की. उनके अलावा जाह्नवी कपूर, फरहा खान, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और राजकुमार राव भी सुबह जल्दी वोट डालने वालों में थे. बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान, बड़े बेटे आर्यन खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ सोमवार को मुंबई में वोट डाला.
लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान दिखाया. उन्होंने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला.
5वें चरण के मतदान की सबसे खास बात यह है कि इसमें राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है. आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं जिनके क्षेत्र में वोटिंग हो रही है.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर सोमवार को शाम छह बजे तक औसतन 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक लखनऊ-पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ. शाम छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र पहुंच जाएंगे उन सभी को वोट डालने दिया जाएगा. पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. वहां अब तक 62.72% मतदान हुआ. वहीं, ओडिशा में 48.95 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 47.55 फीसद, जबकि महाराष्ट्र में 38.77% वोटिंग हुई है.
मुंबई में बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोमवार को मतदान में हिस्सा लिया. बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान परिवार संग मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला. उनके अलावा, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी मतदान किया.
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए वोट डालने के बाद अभिनेत्री रेखा मुंबई के एक मतदान केंद्र से निकलती हुई नजर आईं.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेता गुलशन ग्रोवर और भूमि पेडनेकर ने अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई.
अभिनेता आमिर खान ने फिल्म निर्देशक और निर्माता किरण राव के साथ अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं सभी भारतीयों से अपील करना चाहता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और वोट करें.’
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.
उत्तर प्रदेश में मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार दोपहर को रायबरेली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.
दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कुल प्रतिशत : 36.73 %
बिहार : 34.62 %
जम्मू एवं कश्मीर :34.79 %
झारखंड: 41.89
लद्दाख:52.02 %
महाराष्ट्र :27.78%
ओडिशा:35.31 %
उत्तर प्रदेश:39.55 %
पश्चिम बंगाल : 48.41 %
सुभाष घई वोट डालने के बाद कहा कि ‘मैं प्रत्येक मतदाता से अपना वोट डालने के लिए कहूंगा. मैंने यह देश के विकास के लिए किया है. मैं चाहता हूं कि मेरा देश दूसरों पर निर्भर न रहे और यह एक उत्पादक देश बने और इस प्रकार हर एक का विकास हो हमें प्रयास करना होगा. मुझे उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों की सरकार वैश्विक स्तर पर सभी धर्मों के लिए सम्मान, प्रेम, विकास और प्रगति सुनिश्चित करेगी.’
वोट डालने के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आना चाहिए और अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए वोट करना चाहिए.”
देश में लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.
वोट करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि आज भारी मात्रा में सब यहां मतदान करने आए हुए हैं और जो नहीं आए हैं वो शाम तक आकर अपना वोट डालें.’
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद, अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘हर किसी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए. मुंबई में मतदान का प्रतिशत कभी भी 50-60% से अधिक नहीं हुआ है… हम सभी को समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कहा ‘ओडिशा में खराब स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? यह बीजद सरकार है जो कुछ भ्रष्ट लोगों के नियंत्रण में है. मुट्ठी भर भ्रष्ट लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास पर कब्जा कर लिया है. बीजद के छोटे कार्यकर्ता अब करोड़पति बन गए हैं.’
पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान, हावड़ा जिले के उलुबेरिया और सालकिया में भी झड़पें हुईं. जहां उलुबेरिया में बीजेपी के स्थानीय नेता के भतीजे पर हमला किया गया, वहीं सालकिया में सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई.
वोट डालने के बाद अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि ‘मैंने अपना वोट डाल दिया है. भारत के सभी नागरिकों को मतदान करना चाहिए.’
लोकसभा चुनाव के लिए 5वें चरण का मतदान जारी है. इस बीच गीतकार जावेद अख्तर और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने वोट डाला. जावेग अख्तर ने कहा ‘कोई सन्देश नहीं, वोट दो घर जाओ…’ वहीं शबाना आजमी ने कहा ‘आपकी जिम्मेदारी है आप वोट जरूर कीजिए’.
हुगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दासघरा हाई स्कूल के एक मतदान केंद्र पर भाजपा सांसद और हुगली से उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और पोलिंग एजेंट होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति के बीच बहस हो गई. लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि वह टीएमसी एजेंट हैं. बाद में वह उस व्यक्ति को मतदान केंद्र से बाहर ले गईं.
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 voting Live: सोमवार को शाम 6 बजते ही लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग खत्म हो जाएगी. इस बीच, महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में जमकर हिस्सा लिया. मुंबई की सभी छह सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी है. सुबह-सुबह वोट डालने वालों में कई फिल्मी सितारे शामिल हैं. उन्होंने मतदान के बाद लोगों से भी अपना वोट जरूर डालने की अपील की.
पिछले साल भारत की नागरिकता लेने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया. गांधी ग्राम मतदान केंद्र पर मतदान के बाद उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की. उनके अलावा जाह्नवी कपूर, फरहा खान, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और राजकुमार राव भी सुबह जल्दी वोट डालने वालों में थे. बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान, बड़े बेटे आर्यन खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ सोमवार को मुंबई में वोट डाला.
लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान दिखाया. उन्होंने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला.
5वें चरण के मतदान की सबसे खास बात यह है कि इसमें राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है. आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं जिनके क्षेत्र में वोटिंग हो रही है.
PHOTOS : लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में यूपी-बिहार में वोटर्स ने दिखाया उत्साह, देखें लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर
लखनऊ के युवा मतदाताओं में दिखा जोश…पहली बार किया इन मुद्दों पर वोट!
कभी गंगा घाट पर गाते आरती और पहाड़ों से बातें, लेकिन 1 फैसले ने बना दिया सुपरस्टार सिंगर, 20 साल से कर रहे राज
इंदौर में बाइकर्स का जलवा…पलभर के लिए नजर हटाना मुश्किल, हाई-एंड बाइक से दिखाए फिल्मों जैसे स्टंट
किसानों के लिए ATM है इसकी खेती! 120 दिनों फसल तैयार, गर्मी में लगाएं सालों पर कमाएं, जानें सही तरीका
अमिताभ बच्चन संग काम कर 2 बार रोई हीरामंडी स्टार, बोलीं- 'मैं ये भी नहीं बता सकती कि ये कितना पागलपन था..'
महाकाल दर्शन के साथ अब कीजिए अंतरिक्ष की सैर, 3D तकनीक से दिखेगा ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा
अब दिल्ली में भी मिलेगा जम्मू कश्मीर का फेमस कलाड़ी कुलचा, जानें कैसे होता है तैयार
kawardha Accident Photos: अंतिम समय पर क्या बोला ड्राइवर, महिलाओं की ही क्यों हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
लाइव ब्लॉग
9 hours ago
13 hours ago
an hour ago
4 days ago
