प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के ढेंकानाल, कटक और पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में जनसभाएं कीं। PM ने कटक में कहा- ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा, ये तय है। तीसरी बार मोदी की सरकार दिल्ली में शपथ लेगी। ये भी तय है।
इससे पहले ढेंकानाल की जनसभा में उन्होंने कहा- ओडिशा की BJD सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुट्ठीभर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।
दोनों जनसभाओं से पहले PM मोदी पुरी पहुंचे थे। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद रोड शो किया। इस दौरान पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी उनके साथ थे। ओडिशा के ढेंकानाल, पुरी और कटक में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही हो रहे हैं। सोमवार को दूसरे फेज में 35 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके बाद 25 मई और 1 जून को 42-42 सीटों पर मतदान होगा।
जनसभा से पहले मोदी का पुरी में रोड शो
PM के भाषण की 3 मुख्य बातें…
1. डबल इंजन की सरकार पर
2. भाजपा की नीतियों पर
3. जगन्नाथ मंदिर पर
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में मोदी की सभा के 6 पॉइंट…
ये खबर भी पढ़ें…
मोदी बोले- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस, कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। मैं आपके लिए ही दिनरात मेहनत कर रहा हूं। मेरा पल-पल आपके लिए है। जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
