फर्रुखाबाद में 16 साल की बेटी से गैंगरेप और उसका गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट ने लेखपाल पिता समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषियों से एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी वसूलने के आदेश दिए हैं। गर्भपात कराने की दोषी बेटी की दादी क
मुरादाबाद में रुपए के लिए करा दी जिगरी दोस्त की हत्या, गोली मारकर गड्ढे में गाड़ी लाश
मुरादाबाद में विशाल यादव की हत्या उसके दोस्त ने ही कराई थी। अनिरूद्ध ने विशाल के दोस्त मोहित यादव को रुपए देने का लालच दिया था। दरअसल, डेढ़ साल पहले अंशुमन उर्फ काके की मौत हो गई थी। इस मामले में विशाल का बड़ा भाई सुभाष जेल में बंद है। अनिरूद्ध अंशुमन का छोटा भाई है। वो इस बात का बदला लेना चाहता था।
इसलिए उसके दोस्त मोहित से कहा था- ‘तू अगर विशाल को लाकर देगा, तो तुझे बहुत पैसे दूंगा’। इसलिए मोहित विशाल को बाइक से लेकर जंगल आया। यहां गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लाश को गढ्ढे में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त मोहित और सचिन को पकड़ लिया, जबकि हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों की तलाश जारी है। ये मामला कटघर के सूरजनगर पीतल बस्ती का है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर से कैश और सोना लेकर भागने वाला सर्राफ अरेस्ट: ग्रुरुग्राम में जाकर पत्नी के साथ था छिपा, पुलिस ने छापेमारी करके दबोचा
कानपुर की नयागंज सर्राफा बाजार से करोड़ों का कैश और जेवरात लेकर भागने वाला शातिर सर्राफ हरिओम गुप्ता को क्राइमब्रांच ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे पत्नी के साथ गुरुग्राम से अरेस्ट किया और अब कलक्टरगंज थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी इस धोखाधड़ी में परिवार भी शामिल है। योजना के तहत ही उसके फरार होने के बाद परिवार के लोगों ने हनुमंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में युवक के सुसाइड के बाद परिजन ने लगाया जाम, BJP पार्षद के बेटे ने पीटा था
मुरादाबाद में अपर नगर आयुक्त के ड्राइवर के सुसाइड के बाद सोमवार को उसका शव रखकर परिजन ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपी भाजपा पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन अभी भी अपनी मांग पर अड़े हैं।
दरअसल अपर नगर आयुक्त के ड्राइवर ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर खा लिया था। देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भाजपा पार्षद के बेटे ने रविवार रात घर में घुसकर अतुलेश (35 साल) को बेरहमी से पीटा था। इसी से आहत होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में खड़ी DCM ट्रक में घुसी अर्टिगा कार; मां-बेटे समेत मौसी की मौत
कानपुर में सोमवार को अर्टिगा कार खड़ी DCM ट्रक में घुस गई। हादसे में मां-बेटे और मौसी की मौत हो गई। पांच साल की बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। महाराजपुर पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार फतेहपुर का रहने वाला है, जो कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
सपा MLA इरफान सोलंकी केस में 9वीं बार फैसला टला
सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले में 9वीं बार फैसला टल गया है। जाजमऊ आगजनी मामले में MP-MLA सेशन कोर्ट का फैसला सुनाया जाना था। डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि सोमवार को कुछ कारणों से फैसला नहीं आ सका। इरफान के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने कोर्ट में इरफान को तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर उन्हें 27 मई को तलब करने का आदेश दिया है। 27 मई को इरफान समेत सभी आरोपी कोर्ट पहुंचेंगे और तब कोर्ट फैसला सुनाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
कानपुर में ट्रक-ट्राले में टक्कर के बाद धमाका; कंडक्टर जिंदा जला
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्राले में जा घुसी। धमाके के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्राले के कंडक्टर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्राले का ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा चकेरी स्थित प्रयागराज-कानपुर फ्लाईओवर पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। महाराजपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन में सामने से आ रहे ट्राले में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि हादसे में राजस्थान निवासी 18 वर्षीय मोनू प्रजापति की जलने से मौत हुई है। जो ट्राले में कंडक्टर था। पढ़ें पूरी खबर…
बरेली में 18 फीट नीचे गिरी बस; एक मौत, 16 यात्री घायल
बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार तड़के साढ़े 3 बजे हादसे में एक प्राइवेट बस सड़क से 18 फीट नीचे गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 16 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। बस बलिया से दिल्ली जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर
संभल में गैस लीकेज से घर में लगी आग, महिला की मौत
संभल में रविवार रात गैस सिलेंडर लीक होने के बाद आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर घायल है। हादसा खाना बनाते समय हुआ। हादसे के बाद परिजन दोनों महिलाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को मुरादाबाद रेफर किया गया।
घटना कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज की है। रविवार रात 8 बजे मुस्तकीम की पत्नी रूबी और एक अन्य महिला बेबी गैस चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इस दौरान लीकेज होने के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में रूबी की मौत हुई है, जिसका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
मुरादाबाद में अपर नगर आयुक्त के ड्राइवर ने किया सुसाइड, BJP पार्षद के बेटे ने पीटा था
मुरादाबाद में अपर नगर आयुक्त के ड्राइवर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि भाजपा पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर अतुलेश (35 साल) को बेरहमी से पीटा था। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नया गांव की है। यहां के गिरधारी लाल की कोठी के पास रहने वाला अतुलेश कुमार अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का ड्राइवर था।
अतुलेश के भाई ने बताया, रविवार रात उसका भाई अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में उसे नवीनगर के पार्षद पंकज शर्मा का बेटा अनुज शर्मा मिल गया। अतुलेश ने उससे कहा कि हमारे इलाके में नालियां अर्से से टूटी पड़ी हैं। सड़कों पर गंदगी पसरी है। उन्हें ठीक नहीं कराते हो। पार्षद बनकर क्षेत्र में क्या काम किया है। इतना कहने के बाद अतुलेश अपने घर आ गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद पार्षद का बेटा अनुज शर्मा अपने 20-25 साथियों के साथ घर पर आया। उसने घर में घुसकर अतुलेश की पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर…
आगरा में जूता कारोबारियों के यहां 100 करोड़ कैश
आगरा में तीन जूता कारोबारियों के यहां पर इनकम टैक्स की रेड लगातार 38 घंटे तक चली। रविवार रात 12 बजे तक नोटों की गिनती चलती रही। सूत्रों के अनुसार, आईटी टीम को करीब 100 करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ है।
इसमें सबसे ज्यादा कैश हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग के यहां से मिलने की बात कही जा रही है। रामनाथ डंग आगरा के जूता कारोबार में पर्ची सिस्टम के बडे़ खिलाड़ी हैं। रामनाथ इस कारोबार में आने से पहले बहुत साधारण व्यक्ति थे। आटा चक्की से उन्होंने शुरुआत की थी। करीब 25 साल में वो करोड़ों के मालिक बन गए। पढ़ें पूरी खबर…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में आज सुनवाई
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दोपहर 2 बजे से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल 18 सिविल वादों की पोषणीयता को लेकर लगातार इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुस्लिम पक्ष की दलीलों के बाद हिंदू पक्ष की ओर से अदालत में सिविल वाद को एक्सप्लेन किया जा रहा है।
हिंदू पक्ष इस मामले को अयोध्या विवाद की तर्ज पर केस चलाने की मांग उठा रहा है। मंदिर पक्ष ने हाईकोर्ट में कहा था कि कटरा केशव देव के नाम दर्ज जमीन पर विवादित ढांचे की संपत्ति के स्वामित्व का सुन्नी सेंट्रल बोर्ड या ईदगाह की इंतजामिया कमेटी ने अभी तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है और विवादित संपत्ति में विपक्षी के नाम कोई बिजली कनेक्शन भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
आगरा के होटल में किशोरी से दुष्कर्म
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में पड़ोसी ने धमकी देकर और बहलाकर उसके साथ रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपी लड़की को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। दूसरे दिन उसने किशोरी को फिर रास्ते में पकड़ लिया। उसे होटल ले जाने की जिद करने लगा। इनकार करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन रविवार को आरोपी के घर पहुंचे। शिकायत करने लगे तो आरोपी हमलावर हो गया। उनसे जमकर मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मलपुरा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि एक पक्ष के पैर में गंभीर चोट आई है। दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म का घटनास्थल जगदीशपुरा का बिचपुरी क्षेत्र बताया है। दोनों ही मामलों में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
सहारनपुर में हत्या कर मदरसा छात्र का शव पेड़ पर लटकाया
सहारनपुर में मदरसा छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। छात्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला थाना नागल के पांडोली गांव स्थित नासिर उल उलूम मदरसे का है। बिहार का रहने वाला मोहतसीम (19) यहां 2 महीने पहले ही आया था।
मोहतसीम के चाचा का लड़का भी उसी मदरसे में पढ़ता है। रविवार की सुबह मोहतसीम के चाचा का लड़का मदरसे में दिखाई नहीं दिया। जिसकी तलाश में छात्र निकल गया। मोहतसीम के चाचा का लड़का तो मदरसे में वापस आ गया। लेकिन देर रात तक मोहतसीम नहीं पहुंचा। पुलिस ने भी छात्र की तलाश की। छात्र का शव गांव के ही बाहर देर रात खेत में पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि छात्र ने सुसाइड किया है या मर्डर हुआ है। इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। फिलहाल प्रथम दृष्ट्या मामला मर्डर का लग रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
