किसान की बेटी साइंस में लाई 99 प्रतिशत अंक: रोजाना सवेरे 4 बजे उठकर की पढ़ाई, अब डॉक्टर बनने का है सपना – Dainik Bhaskar

Spread the love

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। श्रीमाधोपुर के श्री शास्त्री विद्या मंदिर सी.सै. स्कूल की छात्रा खुशबू सैनी पुत्री कैलाशचंद सैनी ने साइंस में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इस उपलब्धि पर परिवार ही नही बल्कि स्कूल भी खुशी जता रहा है। जैसे ही रिजल्ट का पता चला तो खुशबू के दादा-दादी ने खुशी के मारे पोती खुशबू को गले लगाकर सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। खुशबू के पिता कैलाश किसान हैं और माता झिमकी देवी गृहणी है। वही खुशबू की मौसेरी बहन प्रियंका ने भी 12वीं साइंस बोर्ड एग्जाम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनो एक ही स्कूल में पढ़ती हैं।
चार भाई बहनों में सबसे बड़ी खुशबू है। खुशबू की छोटी बहन सन्नों 10वीं कक्षा में, भाई रजत 6वीं कक्षा और सबसे छोटी बहन नैना 5वीं कक्षा में है। खुशबू ने बताया कि 10वीं कक्षा में उसने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। तब से उसका सपना था कि वह 10वीं के प्राप्तांक से भी ज्यादा नंबर लेकर आएगी। इसके लिए रोजाना आठ से नौ घंटे पढाई करती। खुशबू ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठकर 3 घंटे पढाई करती और स्कूल के बाद शाम 5 लेकर रात 11 बजे तक पढाई करती। खुशबू ने यह उपलब्धि बिना ट्यूशन के सेल्फ स्टडी करके हासिल की है।
खुशबू का सपना है कि वह डॉक्टर बनेगी। इसके लिए 12वीं कक्षा के साथ-साथ उसने नीट का एग्जाम भी दिया है। 12बोर्ड रिजल्ट में खुशबू ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय में 100-100 प्रतिशत और हिन्दी में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए है। स्कूल के संचालक अनिल बाटड़ ने ने बताया कि खुशबू ने उम्मीद के लिहाज से सफलता पाई है। पिता कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि खुशबू ने दसवीं कक्षा में 94.83 अंक हासिल किए थे। हमें उम्मीद थी कि खुशबू 12वीं में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। खुशबू आगे डॉक्टर बनना चाहती है।
खंडेला के होनहार
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: मायावती ने डाला वोट, सामने आया ये Video, कहा- 'जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें' – ABP न्यूज़
Next post PM Narendra Modi Nomination: पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज रहे मौजूद – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *