एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Phase 5 Voting LIVE): लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इन राज्यों में शामिल हैं – बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें गांधी परिवार के दबदबे वाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट भी शामिल है। अमेठी में स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस परिवार के वफादार केएल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) से है। वहीं रायबरेली में राहुल गांधी के सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है। राजनाथ सिंह की उम्मीदवारी वाली लखनऊ सीट पर मतदान हो रहा है।
करण भूषण सिंह, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल, उज्जवल निकम, उमर अब्दुल्ला और रोहिणी आचार्य उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।
अभिनेता सलमान खान मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह वोट डालने के बाद जब बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया को अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाया।
#WATCH | Actor Salman Khan shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai. pic.twitter.com/9M7DADf8gr
अपना वोट डालने के बाद रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी कहती हैं, एक भारतीय नागरिक के रूप में मतदान करना महत्वपूर्ण है। मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करें।
#WATCH | After casting her vote for #LokSabhaElections2024, Founder and Chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani says, It is important as an Indian citizen to vote. It is our right & responsibility to vote. I urge everyone to go out and exercise their right to vote. https://t.co/ZHM0d6tsSv pic.twitter.com/LY19vjAIbR
दोपहर तीन बजे तक उत्तर प्रदेश: 47.55%, ओडिशा: 48.95%, जम्मू कश्मीर: 44.90%, झारखंड: 53.90%, पश्चिम बंगाल: 62.72%, बिहार: 45.33%, महाराष्ट्र: 38.77%, लद्दाख: 61.26%
लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद सारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने कहा, … हार की स्थिति में राजद कार्यकर्ता मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसका करारा जवाब देंगे। लालू यादव की हिंसा की राजनीति से जनता डरता है।
#WATCH | Bihar: After casting his vote for the Lok Sabha Polls, BJP candidate from Saran Lok Sabha seat Rajiv Pratap Rudy says, … In the case of defeat, RJD workers are threatening the voters… I hope people will give a befitting reply to the violence of Lalu Yadav… https://t.co/yo1IYFf9O6 pic.twitter.com/SxKj6mGjLw
अभिनेता रणबीर कपूर पांचवें चरण के मतदान के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट रामायण के ऊपर है। वह इस फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।
#WATCH | Maharashtra: Actor Ranbir Kapoor arrives at a polling centre in Mumbai to cast his vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024📷 pic.twitter.com/CRfxKEiVjS
लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालने के बाद आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र की सच्ची अभिव्यक्ति है।
#WATCH | Mumbai: After casting his vote for #LokSabhaElections2024, Chairman of Aditya Birla Group, Kumar Mangalam Birla says, I urge all the young voters to come and vote… It is a true expression of democracy… pic.twitter.com/YUApQ7rhhV
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और उनके बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में मतदान दिया।
#WATCH | Former Indian Cricketer Sachin Tendulkar and his son cricketer Arjun Tendulkar cast their votes at a polling station in Mumbai.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/fTuJrKqFqj
अपना वोट डालने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, ‘हर किसी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए। मुंबई में मतदान का प्रतिशत कभी भी 50-60% से अधिक नहीं हुआ है। हम सभी को समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
#WATCH | After casting his vote for the fifth phase of the #LokSabhaElections2024 , Actor Suniel Shetty says “Everyone should come out and cast their votes. The voter turnout in Mumbai has never crossed 50-60%…All of us should contribute to the growth of the society and the… pic.twitter.com/0nbcFBJ8Vz
मुंबई में मतदान करने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ‘आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आकर अगले 5 साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए वोट करना चाहिए।’
#WATCH | Mumbai: After casting his vote, actor Anupam Kher says, “Today is the festival of democracy and we should come out and vote to elect our government for the next 5 years…”#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/kx9c2bBpMT
अभिनेता अनिल कपूर ने वोट डालने के बाद कहा, ‘मैंने अपना वोट डाल दिया है। भारत के सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए।’
#WATCH | Mumbai: “I have cast my vote. All citizens of India should vote,” says Actor Anil Kapoor after casting his vote #LokSabhaElections2024 https://t.co/zERuUdPp57 pic.twitter.com/UPI97SQhh8
मुंबई में मतदान करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘यह सबसे बड़ा त्योहार है और हर किसी को वोट करना चाहिए। यह मौका आपको 5 साल बाद मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।
#WATCH | Mumbai: After casting his vote, actor Manoj Bajpayee says, “This is the biggest festival and everyone should vote as you will get this opportunity after 5 years. If you haven’t voted then you have no right to complain…”#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ECZH5TeBU8
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actress and MP Hema Malini, her daughter and actress Esha Deol cast their votes at a polling booth in Mumbai #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/qeLlf0GyRa
गुजरे जमाने के अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में मतदान किया और लोगों से अपील भी की। देखिए वीडियो
#WATCH | Veteran actor Dharmendra casts his vote at a polling booth in Mumbai.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/FqXmZ5jFPG
अनीता राज ने मतदान करने के बाद कहा, ‘हम सभी इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। मुझे पता चला है कि मतदान प्रतिशत कम है। आलसी मत बनो। बाहर निकलें और मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।’
अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा ने वोट डालने के बाद कहा, ‘कृपया अपने घर से बाहर निकलें और वोट करें।’
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: “Please come out of your house and vote, ” says actor and Shiv Sena leader Govinda after casting his vote#LokSabhaElections2024 https://t.co/tKOp9y5SbL pic.twitter.com/VKW8gEBzNe
रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपना वोट डालने के बाद कहा, ‘मैं देश के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालें।’
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: “I appeal to the voters of the country to cast their vote along with their family members…,” says Defence Minister and BJP candidate from Lucknow Lok Sabha seat, Rajnath Singh after casting his vote #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/tf5Pz7hjO8
अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान, जाह्नवी कपूर समेत इन बॉलीवुड सितारे ने भी दिया संदेश, देखिए वीडियो
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मतदान करने पहुंचीं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/vuiICkfMmb
मुंबई में अभिनेत्री शोभा खोटे ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर से ही वोट करने का विकल्प नहीं चुना और यहां वोट दिया, ताकि लोग प्रेरित हों और बाहर आएं और वोट करें।’
#WATCH | Mumbai: Veteran Actress Shobha Khote casts her vote at a polling station in Mumbai for #LokSabhaElections2024
She says, “I have voted for the right candidate. I did not opt for home-voting and voted here so that people get inspired and come out and vote…” pic.twitter.com/kRpUFOVpwo
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।
#WATCH अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, …बाहर निकल कर मतदान करें… https://t.co/n84FGaV9WR pic.twitter.com/b1ikQoKuEQ
अभिनेता राजकुमार राव अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। उन्होंने मुंबई में मतदान किया।
#WATCH | Actor Rajkummar Rao shows his inked finger after casting his vote at a polling station in Mumbai for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/IP2rg0jU2V
मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, ‘लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और राष्ट्र के विकास के साथ-साथ संरक्षण के लिए भी मतदान करें।’
#WATCH | Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti says, “Voting is important in a democracy. This is a national festival and people have the right to choose their representative. I appeal to people to come out and vote for the development of the nation and also for the conservation… pic.twitter.com/dwBjapKI9O
अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई में मतदान किया।
#WATCH | Maharashtra: Actor Farhan Akhtar and Director Zoya Akhtar show their inked fingers after casting their votes at a polling station in Mumbai.#LokSabhaElections pic.twitter.com/ESpxvZNuGN
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
#WATCH | Union Minister and BJP candidate from Mumbai North Lok Sabha seat, Piyush Goyal arrives at a polling station in Mumbai to cast his vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/1Iv4YIJ5J9
मुंबई में बॉलीवुड स्टार अक्षर कुमार भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे।
#WATCH | Actor Akshay Kumar shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai.
He says, …I want my India to be developed and strong. I voted keeping that in mind. India should vote for what they deem is right…I think voter… pic.twitter.com/mN9C9dlvRD
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की और कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि इस बार सत्ता में बदलाव होगा।’
#WATCH | On being asked if there will be a change in this election, former Uttar Pradesh CM and BSP chief Mayawati says “I am hopeful that there will be a change (in power) this time. I can sense that the public is silent and they are seeing all of this…”… pic.twitter.com/W9vOoPCG9s
उद्योगपति अनिल अंबानी मतदान शुरू पहले ही मुंबई के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर इंतजार करते नजर आए।
#WATCH | Industrialist Anil Ambani stands in a queue at a polling booth in Mumbai, as he waits for the voting to begin.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UUCC9iOmyu
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस चरण में 94,732 मतदान केंद्रों पर 8.95 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र पर महिलाएं बड़ी संख्या में कतार में खड़ी हैं और मतदान शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।
#WATCH | Bihar: Women queue up in large numbers at a polling booth in Muzaffarpur as they wait for voting to begin. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/AgOrKHB8FX
झारखंड की कोडरमा, चतरा और हजारीबाग सीट पर चुनाव हो रहा है। 2019 में इन तीनों सीटों पर भाजपा जीती थी। कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा की प्रत्याशी हैं।
बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर में मतदान होगा। सारण और हाजीपुर सीट वीआइपी बनी हुई है, क्योंकि हाजीपुर से चिराग पासवान और सारण से राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में है।
उप्र में 21 जिलों की जिन 14 सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें मुख्य रूप से लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, रायबरेली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, फतेहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मैदान में हैं।
सात चरणों में सबसे छोटे 49 सीटों वाला यह चरण भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इन 49 में 40 से अधिक सीटें जीती थीं।
पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट के लिए चुनाव होंगे।
8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है।
