गोंडा लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 52% वोटिंग हुई। उतरौला विधानसभा के बूथ नंबर 425 पर ईवीएम मशीन खराब हुई, जिसे बदला गया। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने चुनाव आयोग को ट्विट कर बूथ नंबर-276 पर भाजपा के लोगों पर फर्जी म
शाम को सपा प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग की लिखित शिकायत की। उन्हाेंने बूथवार लिस्ट भी दी। उन्होंने 29 बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग की। सपा प्रत्याशी ने लेटर मुख्य चुनाव आयुक्त, यूपी चुनाव अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा है।
गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने मतदान किया है। साथ में पिता पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह भी थे। प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोट पहुंचकर मतदान किया। महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गोंडा से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने अपनी मां सुधा वर्मा और बहन तान्या वर्मा के साथ सिरौलीगौसपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया।
नगरपालिका परिषद गोण्डा के कार्यालय परिसर में इको फ्रेंडली ग्रीन पोलिंग बूथ तैयार किया गया है। मतदाताओं को सुखद अनुभव देने के साथ ही पृथ्वी को हरा बना बनाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
गोंडा लोकसभा सीट में कुल 1155 मतदान केंद्र और 1985 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 18,43,121 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 9,88,384 पुरुष तो 8,54,668 महिला और 69 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। गोंडा लोकसभा में चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए 7940 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले को 192 सेक्टर औऱ 29 जोन में बांटा गया है। 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 29 जोनल मजिस्ट्रेट, 373 सुपरवाइजर, दो रिटर्निग अफसर,7 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 7 ईआरओ, एईआरओ 33 की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे जिले में 472 संवेदनशील मतदान केंद्र व 725 मतदान बूथ बनाए हैं। यहां वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की गई है।
वीडियोग्राफी की व्यवस्था में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। 1,152 सब इंस्पेक्टर, 5,425 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 572 इंस्पेक्टर, 30 कंपनी व 6 प्लाटून अर्द्धसैनिक बल, 4 कंपनी व 3 प्लाटून पीएसी लगाई गई है। 71 बैरियर बनाए गए हैं।
गोंडा लोकसभा सीट पर 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी इंडिया गठबंधन से श्रेया वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, बहुजन समाज पार्टी से सौरभ मिश्रा हैं। इसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा में है।
बीजेपी से ओबीसी वोटर्स छिटका तो सपा को फायदा
पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं- गोंडा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह और सपा की श्रेया वर्मा के बीच कड़ी टक्कर है। श्रेया राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। क्योंकि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती हैं। यहां ब्राह्मण, कुर्मी और OBC वोटर करीब 27% हैं। अगर भाजपा से OBC छिटकता है, तो सपा को फायदा हो सकता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
