UP Weather Today: आगरा में गिरा तापमान, कानपुर में उमस भरी गर्मी की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा यूप.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया तो वही रात में भी राहत नहीं मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा ही लू भी बेहाल करेगी।
 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

loksabha election banner

आगरा: तापमान गिरा, लू से अभी राहत नहीं
आगरा में सूरज के प्रचंड रूप का सामना कर रहे शहरवासियों को अभी गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सोमवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज किए जाने से कुछ राहत जरूर रही, लेकिन लू चलती रही।
मौसम विभाग ने 25 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बुधवार से फिर वृद्धि देखने को मिलेगी। आगरा इन दिनों लू की चपेट में है। यहां 15 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 19 मई को तो अधिकतम तापमान बढ़कर 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह सीजन का सबसे गरम दिन रहा था।
मौसम विभाग ने बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। इससे शहरवासियों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताएगी।
इसे भी पढ़ें- अजय राय ने मोदी के नामांकन, चुनाव खर्च और विकास कार्यों पर उठाए सवाल, बोले- वाराणसी में निष्‍पक्ष चुनाव संभव नहीं
बरेली में हवा ने दी राहत
बरेली में मौसम का मिजाज सोमवार रात से ही बदलना शुरू हो गया। मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना हैं कि, दो दिनों तक इसी तरह से राहत रहेगी। उसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना हैं। तीन दिन पहले तक जिले में गर्मी का भयानक रूप दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
गोरखपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने के आसार हैं।
कानपुर में अब बादलाें की गरज के साथ धूल भरी आंधी और बूंदों की बौछार
कानपुर में प्रचंड गर्मी का अहसास करा रहे सूर्यदेव के प्रकोप पर मौसम के बादलों ने छाता तान दिया है। सोमवार से आए बादलों ने मंगलवार को भी सूरज की गर्मी को रोके रखा। इससे दिन का अधिकतम तापमान तेजी के साथ नीचे आया और महज 24 घंटे के दौरान 43.8 डिग्री से 39.8 डिग्री पर पहुंच गया।
रात का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से खिसकर 27. 8 डिग्री हो गया। इसके बावजूद मौसम विभाग ने उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी कर रखी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब पूरे सप्ताह में बादलों की गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान छिटपुट तरीके से पानी की बौछार भी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में इस दंपती ने खोला था डाटा इंट्री की फर्जी कंपनी, नौकरी के नाम पर युवाओं को बनाते थे निशाना, ऐसे खुली पोल
मेरठ में सात दिन बाद 40 से नीचे आया पारा
हवाओं की दिशा में परिवर्तन का प्रभाव मंगलवार को देखने को मिला। सात दिन बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे आया। हवाओं में नमी की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। हवाओं के चलते तीन दिन तक तापमान पर ब्रेक लग सकता है। मंगलवार को सुबह के समय मौसम अनुकूल रहा। दिन में छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चली। राहत की बात यह रही कि यह हवाएं गर्म नहीं थी। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
प्रयागराज में दो डिग्री पारा लुढ़कने के बावजूद गर्मी का तेवर तल्ख
भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे प्रयागराज में मंगलवार को पारा दो डिग्री जरूर लुढ़का पर इससे गर्मी के तेवर पर कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को प्रयागराज में मतदान होना है और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
ऊपर से आग बरसा रहे सूर्यदेव और नीचे धधक रही जमीन के बीच चेहरे को झुलसा देने वाली हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पूरी मई गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 25 मई तक लू का दौर चलेगा और इसके बाद राहत मिलती भी है तो तापमान के नियंत्रण में आने में ही कई दिन लगेंगे।
गर्मी बढ़ा रही मुश्किल, 22 से छाएंगे बादल, बारिश की संभावना
वाराणसी में सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली, जिसके कारण लोग परेशान हो गए। मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी लेकिन 22 से चार दिनों तक तापमान में और गिरावट हो सकती है। बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। आंधी भी चलेगी।
मौसम विज्ञानी और बीएचयू जीओ फिजिक्स विभाग के पूर्व प्रोफेसर सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि गर्मी में हर दिन वृद्धि होगी। मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्म हवा से लोगोें को परेशानी होगी। तीन दिन बाद तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Poonch News: उस पार्टी का समर्थन जिसके नेता पाकिस्तान से पैसे लेकर आतंकवाद को देती है बढ़ावा, महबूबा का बीजेपी पर हमला
Rahul Gandhi in Sonipat: किसानों की कर्ज माफी, अग्निवीर योजना और महिलाओं के लिए राहुल गांधी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Anantnag News: उमर अब्दुल्ला ने PDP की इंडिया ब्लॉक के प्रति निष्ठा पर उठाया सवाल, महबूबा मुफ्ती पर लगाए ये आरोप
दिलचस्प है चुनाव चिह्नों की कहानी, जानिए कब मिला कांग्रेस को पंजा और बीजेपी को कमल? कितनी बार बदले इनके सिंबल?
Vaishali Lok Sabha Seat: जातितंत्र में उलझी लोकतंत्र की जननी, वीणा देवी और मुन्ना शुक्ला ने लगाया पूरा दम!
Jammu News: पोस्टल बैलेट जुड़ने पर लद्दाख में मतदान फीसदी में आई बढ़ोतरी, इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

source

Previous post पीएम मोदी यूपी रैली LIVE; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में पहुंचेंगे बस्ती, करेंगे जनसभा को संबोधित – PM Modi UP Rally – ETV Bharat
Next post PM Modi in Varanasi Live: संकट मोचन मंदिर में पीएम मोदी ने टेका मत्था, लोकसभा चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *