Odisha Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा की 6 लोकसभा सीट और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने संभाला मोर्चा – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Lok-sabha-chunav » Odisha Lok Sabha Election 2024: Voting on 6 Lok Sabha seats and 42 assembly seats of Odisha today, BJP leaders of Chhattisgarh took the lead

Odisha Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए आज छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। छठे फेज में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में मतदान होंगे। इसके साथ ही ओडिशा राज्य के 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीट पर आज मतदान होंगे। इन सीटों पर 94 लाख 48 हजार 553 मतदाता हैं, जो कुल 447 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
Read More: Lok Sabha Election 2024 Voting Live: छठे चरण का मतदान आज, 8 राज्यों की 58 सीटों पर होगी वोटिंग 
आज होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की 121 कंपनियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के जिम्मे राज्य पुलिस भी होगी। इसी के साथ ही आज होने मतदान के लिए इस वक्त ओडिशा में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने मोर्चा संभाला है।
Read More: UP Lok Sabha Chunav 2024 : ‘पहले मतदान फिर जलपान’, सीएम योगी ने जनता से की जमकर वोटिंग करने की अपील 
इन सभी संसदीय क्षेत्रों में कुल 94.48 लाख मतदाता हैं, जिनमें 48.29 लाख पुरुष और 46.17 लाख महिला मतदाता और 1291 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 20 से 29 वर्ष के 18.45 लाख मतदाता हैं। इसके अलावा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 2.37 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Read More:Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज, 58 सीटों पर 889 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत 
Odisha Lok Sabha Election 2024 : इस दौरान आज प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर रेत पर आम का उपयोग कर कलाकृति बनाई है। अपनी कलाकृति के माध्यम से उन्होंने मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और हमारे लोकतंत्र को मजबूत और समृद्ध बनाने का आग्रह किया है।
 
Lok Sabha Election 2024 Voting Live: छठे चरण का मतदान…
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा चुनाव…
PM Modi Today Program: आज बिहार और यूपी के दौरे…
#SarkarOnIBC24: पीएम मोदी ने कांग्रेस, ‘इंडिया’ गठबंधन पर कसा तंज!…
#SarkarOnIBC24: फिर निकला झीरम का ‘जिन्न’! झीरम कांड का अधूरी…

source

Previous post Lok sabha Election 2024 : छठे चरण की वोटिंग के बीच राजदीप सरदेसाई का फाइनल प्रिडिक्शन, इनके मुताबिक UP में कौन जीत रहा? – UPTak
Next post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने की वोटरों से मतदान करने की अपील- 'एक-एक वोट मायने रखता है…' – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *