Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने की वोटरों से मतदान करने की अपील- 'एक-एक वोट मायने रखता है…' – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: May 25, 2024 8:20 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election 2024: देशभर में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है. शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली और देश के 7 राज्यों में वोट डाले जा रहे हैं. इनमें शामिल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड हैं. चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों से अपील की है कि वो रिकॉर्ड संख्या में वोट डालें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी वोटरों से आग्रह किया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं. एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है. माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2024


इसके अलावा पीएम मोदी ने वोटरों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने को कहा. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदाताओं से आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मजबूत करें.
शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर चुनाव होने हैं. जिनमें शामिल है सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट. इन सीटों को लेकर कुल मिलाकर 162 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं.
इसके अलावा बिहार की 7 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं. इनमें सीटों में शामिल है बिहार की पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज सीट. बिहार में आज कुल 86 प्रत्याशियों की किस्मत 4 जून के लिए लॉक हो जाएगी.

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर एक साथ चुनाव आज हो जाएंगे. हरियाणा की सीट में शामिल हैं हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीट. यहां आज करीब 223 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी.
ओड़िशा की 6 सीटों पर आज चुनाव होगा, इनमें शामिल हैं क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर.
पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां की 8 सीटों पर आज चुनाव हो जाएंगे.इन 8 सीटों में शामिल हैं घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर की सीटे. यहां पर कुल 79 प्रत्याशी आज चुनाव मैदान में लड़ेंगे.
झारखंड की कुल 4 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है इनमें शामिल है रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीट यहां कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. इसके अलावा जम्मू कश्मीर की एक सीट पर भी आज चुनाव होगा. इस सीट का नाम है अनंतनाग-राजौरी सीट. आपको बता दें कि इस सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होने थे पर खराब मौसम के चलते इन चुनावों के छठे चरण के लिए टाल दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने की वोटरों से मतदान करने की अपील- ‘एक-एक वोट मायने रखता है…’
Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live: एक एक वोट मायने रखता है- बोले PM, नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट करें- खड़गे का आग्रह
मतदान के बाद दिल्ली में यहां जमा होंगी EVM-VVPAT मशीनें, शाम 6 से 12 बजे बंद रहेंगे ये रूट्स, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में जारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, पढे़ं देशभर के मौसम का हाल
Lok Sabha polls 6th Phase: 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता, 58 निर्वाचन क्षेत्र, 889 उम्मीदवारों में दो पूर्व CM समेत ये मेन कैंडिडेट्स मैदान में
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Odisha Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा की 6 लोकसभा सीट और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने संभाला मोर्चा – IBC24 News (हिंदी)
Next post Social Media Corner 22nd May 2024 – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *