PM Narendra Modi Bihar Rally Live: पीएम मोदी ने बक्सर में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस … – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Spread the love

PM Narendra Modi Bihar Rally Live: बिहार में होने वाले 7वें चरण का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 7वें चरण में कुल 8 लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, बक्सर, आरा और सासाराम लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि इसी चरण में काराकाट, नालंदा और जहानाबाद में भी मतदान होना है। यहां एनडीए प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकारों के सामने 2019 में जीती हुई अपनी सीटों पर फिर से जीतने की चुनौती है। बीजेपी के सामने जहां आरा और पटना में जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है, तो वहीं बीजेपी को सासाराम और बक्सर लोकसभा सीट पर जीत बरकरार रखने की जद्दोजहद से गुजरना पड़ रहा है। बक्सर और सासाराम से उम्मीदवार बदल कर बीजेपी ने अपने लिए एक नई चुनौती ली है। सातवें चरण की इन्हीं सीटों पर जोर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी आज बिहार में होंगे। वो बिक्रम (पाटलिपुत्र सीट), काराकाट, और बक्सर में रैली करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह के 11:30 बजे पटना के बिक्रम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बिक्रम पाटलिपुत्र सीट के अंतर्गत आता है। माना जाता है कि बिक्रम, नौबतपुर, बिहटा, पालीगंज के वोट से ही पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार की जीत तय होती है। बिक्रम के बाद पीएम मोदी काराकाट जाएंगे और उपेंद्र कुशवाहा के लिए प्रचार करेंगे, यहां उनकी रैली का समय दोपहर 1:30 बजे है। इसके बाद प्रधानमंत्री बक्सर जाएंगे और दोपहर 3:15 बजे चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

source

Previous post सात दिन नहीं नहाने का फरमान सुनाने वाले चार डॉक्टर सस्पेंड, नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post हरियाणा में 2019 के मुकाबले 5.34% कम वोटिंग: कुल 65% मतदान, सिरसा टॉप पर, फरीदाबाद में सबसे कम; अंबाला-भिवा… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *