हरियाणा में 2019 के मुकाबले 5.34% कम वोटिंग: कुल 65% मतदान, सिरसा टॉप पर, फरीदाबाद में सबसे कम; अंबाला-भिवा… – Dainik Bhaskar

Spread the love

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक​​​​ ​​​​शाम 6 बजे तक 58.15% वोटिंग दर्ज की गई। हालांकि इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक राज्य की 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा। अग्रवाल के अनुसार लोकसभा चुनाव में 65% वोटिंग हुई। उनके मुताबिक शाम 8 बजे तक सिरसा में सबसे अधिक 69% पोलिंग दर्ज की गई। अंबाला में 66.9%, कुरूक्षेत्र में 66.2%, फरीदाबाद में 59.7%, हिसार में 64.6%, सोनीपत में 62.2%, रोहतक में 64.5%, भिवानी-महेन्द्रगढ़ में 65.2%, करनाल में 63.2%, और गुड़गांव में 60.6% मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 57.8% मतदान हुआ।
2019 में हरियाणा में कुल 70.34% वोटिंग हुई थी। अब 4 जून को मतगणना होगी।
91 स्ट्रॉन्ग रूम, तीन बार दौरा करेंगे रिटर्निंग अफसर
स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनुराग अग्रवाल के मुताबिक, प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा के लिए 91 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 10 लोकसभा हलकों के लिए 90 और करनाल विधानसभा सीट के लिए एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
अग्रवाल के मुताबिक निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग ऑफिसर तीन बार स्ट्रांग रूम का दौरा करेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीन रखने और उन्हें सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। स्ट्रांग रूम में केवल एक दरवाजा होगा। यदि स्ट्रांग रूम में एक से अधिक गेट हैं तो एक को छोड़कर बाकी गेट और खिड़कियां सील कर दी जाएंगी। कमरा डबल लॉक होगा और इसमें ट्रिपल लेयर में सिक्योरिटी की व्यवस्था होगी।
अंबाला में मोदी का पोस्टर नाले में फेंकने पर बवाल
मतदान के दौरान छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को नाली में फेंकने पर बवाल हो गया। कांग्रेसियों के इस विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद वह पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए।
भिवानी में भाजपा विधायक और कांग्रेस समर्थकों में बहस हुई। विधायक घनश्याम दास सर्राफ PA सतनारायण का वोट डलवाना चाहते थे, लेकिन मतदान केंद्र पर मौजूद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट राव दान सिंह के समर्थकों ने इसका विरोध किया। इस पर विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई। यमुनानगर में भी कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हुए।
कुरुक्षेत्र के पोलिंग बूथ का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में शख्स वोट देते EVM-वीवीपैट दिखा रहा है। इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने बूथ एजेंट पर जबरदस्ती कमल का बटन दबाने का आरोप लगाया। पानीपत की महिला ने कहा कि उसका बोगस वोट डाला गया। वहीं हिसार में बुजुर्ग का किसी और ने वोट डाल दिया।
सोनीपत में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात क्लर्क की मौत हो गई। रोहतक में ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की तबीयत बिगड़ गई।
वोटिंग का पल-पल का अपडेट नीचे पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Narendra Modi Bihar Rally Live: पीएम मोदी ने बक्सर में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस … – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post Lok Sabha Elections 2024: 'प्रधानमंत्री मोदी अगर जीते को हर गांव में बनवाएंगे अपना मंदिर', कर्नाटक – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *