वाराणसी के इन घरों में सीधे पहुंची पीएम मोदी की चिट्ठी, जानिए इसमें क्या है खास – ABP न्यूज़

Spread the love

Varanasi Lok Sabha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और देश की सभी लोकसभा सीटों की तुलना में वाराणसी से सबसे बड़ी जीत पीएम मोदी को दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी चिट्ठी वाराणसी के 2000 घरों तक पहुंच रही है, जिसमें वोटरों से 1 जून कों मतदान करने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील की गई है. मिली जानकारी के अनुसार अब तक यह खास पत्र 500 से अधिक घरों तक भेजा जा चुका है. वाराणसी में बीजेपी कौशल कांत मिश्रा के नेतृत्व में पीएम की चिट्ठी बांट रही है.
काशी वालों के लिए पीएम मोदी ने 200 शब्दों में लिखा खास संदेश
चिट्ठी बांटने की जिम्मेदारी निभा रहे BHU के प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा की तरफ से एबीपी लाइव को दी गई जानकारी के अनुसार – प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने काशी वासियों के लिए एक खास पत्र भेजा जा रहा है जिसमें वाराणसी के 2000 अलग अलग घरों तक इस पत्र को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक यह पत्र 500 से अधिक घरों कों भेजा जा चुका है जहां खुद बीजेपी कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर उन्हें यह पत्र सौंप रहे हैं. इस पत्र में प्रमुख तौर पर एक संदेश लिखा है – 1 जून तक अपने परिवार के सदस्यों और संस्था के लोगों को बूथ तक लेकर आए. एक-एक वोट बीजेपी के पक्ष में हो. बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जो कुछ कर पाया हूं अभी बहुत कुछ करना बाकी है. यह 2024 का चुनाव बहुत मायने में खास है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के सांसद के साथ-साथ एक बेटे के रूप में काशी वालों से समर्थन मांगा है .
कला साहित्य राजनीतिक जगत के लोगों को पत्र
अब तक वाराणसी के 500 से अधिक घरों तक प्रधानमंत्री मोदी का यह खास संदेश भेजा जा चुका है. काशी के अलग-अलग क्षेत्र साहित्य, कला, राजनीति, खेल और जाने-माने हस्तियों के घरों तक जाकर भाजपा कार्यकर्ता यह संदेश लेकर पहुंच रहे हैं. निश्चित ही चुनाव के ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी वालों को भेजा जा रहा है यह संदेश अनोखा माना जा रहा है. चिट्ठी प्राप्त करने के बाद विभिन्न क्षेत्र से जुड़े हस्तियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया है .

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: 'प्रधानमंत्री मोदी अगर जीते को हर गांव में बनवाएंगे अपना मंदिर', कर्नाटक – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: वोटिंग के समय विदेश मंत्री से हो गई बड़ी भूल, 20 मिनट बाद जयशंकर को हुआ – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *