Lok Sabha Election 2024: वोटिंग के समय विदेश मंत्री से हो गई बड़ी भूल, 20 मिनट बाद जयशंकर को हुआ – ABP न्यूज़

Spread the love

S Jaishankar News: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग हो रही है. दिल्ली में तमाम वीवीआईपी लोगों ने वोट डाला है. विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बांसुरी स्वराज समेत अलग-अलग दलों के नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि, जब विदेश मंत्री जयशंकर सुबह वोट डालने पहुंचे तो उनके साथ एक बड़ी गड़बड़ हो गई. 
दरअसल, विदेश मंत्री जयशंकर सुबह-सुबह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. वहां 20 मिनट इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला कि जिस मतदान केंद्र के बाहर वह खड़े हैं, उन्हें वहां वोट नहीं डालना है, बल्कि उनका केंद्र तो दूसरा है. उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब वोटिंग लिस्ट में उनका नाम नहीं दिखाई दिया. यही वजह रही कि पहली बार में उन्हें बिना मताधिकार का प्रयोग किए ही लौटना पड़ा. 
जयशंकर को गलत मतदान केंद्र पर होने की दी गई जानकारी
हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर शनिवार (25 मई) सुबह तुगलक लेन के अटल आदर्श स्कूल में मतदान के लिए पहुंचे थे. 20 मिनट तक उन्होंने वहां पर इंतजार भी किया. फिर अधिकारियों ने जयशंकर को बताया कि उनका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं है. इसके बाद विदेश मंत्री घर पहुंचे तो उन्हें मालूम चला कि वह गलत मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे. उन्हें वोटिंग के लिए दूसरे मतदान केंद्र पर जाना था. 
Cast my vote in New Delhi this morning.

Urge all voting today to turnout in record numbers and vote in this sixth phase of the elections. pic.twitter.com/FJpskspGq9

अपने बूथ पर वोट करने वाले पहले वोटर बने विदेश मंत्री
वहीं, घर से वह वापस उस मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें वोट डालना था. यहां पर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. विदेश मंत्री ने निर्वाचन क्षेत्र 04 के बूथ नंबर 53 पर वोट डाला. वह यहां वोट डालने वाले पहले पुरुष वोटर थे. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिस की तरफ से उनके पोलिंग स्टेशन पर उन्हें पहले पुरुष मतदाता का सर्टिफिकेट भी दिया गया. जयशंकर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. 
यह भी पढ़ें: मतदान के बीच अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में दिखे PAK के मिनिस्टर, CM का फोटो शेयर कर कह दी यह बात

source

Previous post वाराणसी के इन घरों में सीधे पहुंची पीएम मोदी की चिट्ठी, जानिए इसमें क्या है खास – ABP न्यूज़
Next post मऊ में प्रधानमंत्री की जनसभा आज: एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए करेंगे संबोधन, एक दिन पहले डिप्टी सीएम… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *