मऊ में प्रधानमंत्री की जनसभा आज: एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए करेंगे संबोधन, एक दिन पहले डिप्टी सीएम… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मऊ आएंगे। यहां रतनपुरा के मेउड़ी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। घोसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए जनता से वोट देने के देने की अपील करेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिए है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएम इस विशाल जनसभा के माध्यम से मऊ और बलिया समेत तीन लोकसभा को साधने का काम करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के कद्दावर नेता, विधायक, मंत्री और सांसद के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री जनसभा स्थल पर दोपहर लगभग 1 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पहुचेंगे। जिसके बाद लगभग 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें के एक दिन पहले ही 25 मई को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनसभा स्थल का जायजा लिया था। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
तीन लोकसभा क्षेत्रों को एक साथ साधेंगे
पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम मोदी के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश अंसारी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित एक ही मंच पर सहयोगी दल के बड़े नेता होंगे। घोसी लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर, बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: वोटिंग के समय विदेश मंत्री से हो गई बड़ी भूल, 20 मिनट बाद जयशंकर को हुआ – ABP न्यूज़
Next post लोकसभा चुनाव: छठे फेज में हुआ अबतक का सबसे कम मतदान, 61.20% रहा वोटिंग का आंकड़ा – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *