1 जून को चुनावी रण का अंतिम पड़ाव, 7वें चरण में पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज मैदान में – News18 हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7  Date: 25 मई, शनिवार को छठे चरण के मतदान के साथ लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया है. लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में एक जून, शनिवार को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 8 राज्यों की शेष 57 सीटों के लिए मतदान होगा. अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर चुनाव होगा. 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं.
सबसे अधिक प्रत्याशी पंजाब में
8 राज्यों में अगर यह देखा जाए कि सबसे अधिक उम्मीदवार कहां है तो पता चलेगा कि पंजाब की 13 सीटों के लिए 328 उम्मीदवार अपना दावा ठोंक रहे हैं. उत्तर प्रदेश की शेष 13 सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं. बिहार की 8 सीटों पर 134 उम्मीदवार, ओडिशा की 6 सीटों पर 66, झारखंड की तीन सीटों के लिए 52, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों के लिए 37, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए 124 और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
इस सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में बिहार में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सीट के लिए वोट डाले जाएंगे. झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.
1 जून, शनिवार को 7वें चरण में हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीट कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला लोकसभा सीट पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे.
Lok Sabha Elections 2024 Phase 7, Lok Sabha Elections 2024 Phase 7 Voting Date, Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections 2024 Result, Varanasi Lok Sabha Elections 2024, Bihar Lok Sabha Elections 2024, Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024, Jharkhand Lok Sabha Elections 2024, West Bengal Lok Sabha Elections 2024, Punjab Lok Sabha Elections 2024, Chandigarh News, Gorakhpur news, India election 2024 live news, लोकसभा चुनाव 2024, लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट, लोकसभा चुनाव 2024 पेज 7, वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024, बिहार लोकसभा चुनाव 2024, हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024, झारखंड लोकसभा चुनाव 2024, पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2024, पंजाब लोकसभा चुनाव 2024, चंडीगढ़ न्यूज, गोरखपुर न्यूज, Lok Sabha Chunav 2024,
ओडिशा की मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर पर भी एक जून को ही मतदान होगा.
पंजाब की जिन 13 सीटों पर आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे उनमें गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को उत्तर प्रदेश में भी 13 सीटों पर मतदान होगा. इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रोबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में 1 जून को कलकत्ता उत्तर, कलकत्ता दक्षिण, दमदम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर लोकसभा सीट पर चुनाव होना है.
Tags: Jharkhand news, Loksabha Elections, PATNA NEWS, Punjab news, Varanasi news

खबर पक्की है…. पति-पत्नी के बीच आई 'वो' तो टूटी दलजीत कौर की शादी, बोलीं- मैं चुप थी, कुछ तो शर्म…
जैसे उठाई बोरी… देखा सांपों का जखीरा, डर के मारे चिल्लाई महिला, गिनती शुरू की तो कांप गया कलेजा
कौन है ये भारतीय एक्ट्रेस, जिसने Cannes में किया धमाका, तरबूज वाला बैग थाम इजरायल को दिया मैसेज, होने लगी चर्चा
'कॉम्प्रोमाइज कर लो…', 17 की उम्र में जूही परमार हुईं कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- बिकिनी पहन मेरे को…
पिता को थी शराब की लत, सड़कों पर पेन बेच किया गुजारा, फिर चमकी ऐसी किस्मत, बन गया कॉमेडी का बादशाह
1999 की वो मिस्ट्री थ्रिलर, जिसमें थे सिर्फ 3 स्टार, 15 दिनों में बन गई थी फिल्म, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
साल में दो महीने ही मिलता है ये काला फल, गर्मी में खीरे को भी देता है मात, डायबिटीज के लिए है काल
आदिवासी थाली के आइटम मुंह में ला देंगे पानी, परवल की चटनी, क्रैब मसाला, सूखा मटन और मड़ुआ खीर का नहीं है कोई जवाब
गंगा के इन प्राचीन घाटों पर करें स्नान, होगी मोक्ष की प्राप्ति, खत्म होंगे पाप!

source

Previous post 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट: राजस्थान में रात का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा, फलोदी में 49, बाड़… – Dainik Bhaskar
Next post यूपी दिनभर, 3 मिनट में 20 बड़ी खबरें: अखिलेश के मंच पर कूदा युवक, गर्मी से स्कूटी जली, मोदी बोले- मैंने कप-… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *