Exclusive: 'जिसने खाया है, उससे लेकर गरीबों को लौटाऊंगा', न खाऊंगा न खाने दूंगा के बाद पीएम मोदी ने रखा अगल… – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्‍यूज 18 इंडिया को दिए मेगा एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में कई मसलों पर अपनी राय रखी. उन्‍होंने एक बार फिर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि वह न तो खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि जिनसे खाया गया है, उनको उनका हक लौटाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली के शराब घोटाले और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर पूछे गए सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया. बता दें कि दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं.
न्‍यूज 18 के एग्जिक्‍यूटिव एडिटर्स अमिताभ सिन्‍हा, अमन शर्मा, सीनियर एडिटर अमन चोपड़ा और असिस्‍टेंट एडिटर पायल मेहता को दिए खास इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने को लेकर कई बातें कहीं. पीम मोदी ने कहा कि वह न तो खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने अगले लक्ष्‍य का खुलासा भी कर दिया. उन्‍होंने कहा कि जिससे खाया है, अब उसको लौटाऊंगा. बता दें कि मोदी सरकार शुरू से ही ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ के सिद्धांत पर काम कर रही है. अब जो लोग भ्रष्‍टाचार के शिकार हुए हैं, उनको उनका अधिकार दिलाने का लक्ष्‍य रखा गया है.
Video: मुजफ्फरपुर के आम बगीचे में बुजुर्ग महिलाओं ने पीएम मोदी पर जो कहा उसका वीडियो वायरल हो रहा…
पीएम मोदी ने बताई देश की सबसे बड़ी पॉजिटिव बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास इंटरव्‍यू में बताया कि जो 21वीं सदी में पैदा हुआ है, अब वह निर्णायक एज ग्रुप में पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब निर्णायक एज ग्रुप में पहुंच गया है. उसने अभी बुराइयां देखी नहीं है, लेकिन उसके अंदर एक तड़प है कि दुनिया बदल गई हम क्‍यों नहीं बदलते हैं. वह ऐसा इसलिए सोचता है, क्‍योंकि वह दुनिया को जानता है.’ पीएम मोदी ने देश में सबसे बड़ी पॉजिटिव चीज की भी चर्चा की. उन्‍होंने कहा, ‘मैं आज देश में सबसे बड़ी पॉजिटिव चीज देख रहा हूं वह सामान्‍य मानवी है. इसका दूसरा शब्‍द ही एस्पिरेशन है. हर इंडियन मतलब एस्पिरेशन. यह किसी देश का सबसे बड़ा फोर्स होता है.’
‘एस्पिरेशन को ध्‍यान में रखकर निर्णय करता है युवा’
पीएम मोदी ने 21वीं सदी में पैदा हुए युवाओं के एस्पिरेशन को लेकर भी बात की है. उन्‍होंने कहा कि युवा अपने एस्पिरेशन को ध्‍यान में रखकर कोई निर्णय करता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘वह (देश का युवा) यह सोचता है कि यह चुनाव उसके एस्पिरेशन के अनुकूल हो. मुझे क्‍या मिले और नहीं मिले इससे कोई मतलब नहीं है. मेरा देश ऐसा हो जिसे मैं निकाल लूं. युवा अब इस बात पर केंद्रित हुआ है.’ पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के अंदर भी कुछ करने का एक जज्‍बा पैदा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि देश का 30 फीसद युवा और 50 फीसद आधी आबादी (मातृ शक्ति) का जज्‍बा एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो देश के लिए 1000 साल की नींव रखने के लिए प्रत‍िबद्ध है.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, National News, Prime Minister Narendra Modi

2015 की वो हिट फिल्म, 39 करोड़ बजट, 200 करोड़ के पार हुआ था कलेक्शन, 1 एक्टर तो रातोंरात बना स्टार
Cannes में अनसूया सेनगुप्ता का जलवा, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं खास खिताब जीतने वाली पहली इंडियन
घास-फूस समझकर उखाड़ देते हैं लोग… पर ये पौधा है 'बवाल', बड़ी बीमारियों का काल, आयुर्वेद में भी बखान
10 बजते ही खिल जाता है ये 52 कलर वाला फूल, आयरन और पोषक तत्व का खजाना, घर में नहीं होगी धन की कमी!
दिल को छू जाएगी 74 साल की उम्रदराज हथिनी सूजी और बाबूराम की कहानी, 9 सालों से हैं एक दूसरे के साथ!
ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहने लाल रंग की कार में पहुंचे धोनी, साक्षी समेत माता-पिता संग किया मतदान-PHOTOS
पापा की 6 आदतें, जो अपने आप सीख जाता है हर बेटा, गलत सीख मिल जाए उससे पहले हो जाएं सतर्क
IIT से इंजीनियरिंग, फिर 84 लाख की नौकरी को मारी लात, अब गंदे कपड़े धोकर खड़ी की 170 करोड़ की कंपनी
PHOTOS: ग्वालियर पहुंचे साउथ अफ्रीका के 15 टूरिस्ट, लगाया तिलक, गौशाला देख हुए खुश, इंडियन खाने का लिया मजा 

source

Previous post Gorakhpur News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए आज तीन घंटे ब्लॉक रहेगा ट्रैफिक – अमर उजाला
Next post UP Lok Sabha Election: आज रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सुरक्षा क.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *